बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान के मौत के मामले में जिया की मां राबिया अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गईं हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन दायर की है।
आपको बता दें कि अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी अभिनेता सूरज पंचोली को जिया की मां राबिया खान द्वारा दाखिल याचिका में हस्तक्षेप करने की 14 दिसंबर 2016 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने इजाजत दे दी थी। इससे पहले राबिया ने 3 जून 2013 को जिया की मौत को आत्महत्या बताने और हत्या नहीं बताने की सीबीआई की रिपोर्ट के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी।
वहीं सूरज को 10 जून 2013 को जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन बंबई उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद 2 जुलाई को उन्हें छोड़ दिया गया था। अब राबिया न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट जा पहुंची हैं।