फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक बनेंगे जॉन, हीरो होंगे शाहरुख

Mon, 04 Mar 2013 11:01 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता से निर्माता बने जॉन अब्राहम, अब एक कदम और आगे बढ़ना चाहते हैं। वह अब फिल्म निर्देशित करना चाहते हैं। मजे की बात यह है कि वह जिस फिल्म का निर्देशन करेंगे उसमें वह बतौर हीरो शाहरुख खान को कास्ट करेंगे।
विज्ञापन


जॉन अब्राहम ने कहा कि वह अब फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाने पर विचार कर रहे हैं। फिल्म 'विक्की डोनर' से निमार्ता बने जॉन ने कहा कि वह भविष्य में अभिनेता शाहरुख खान को लेकर फिल्म बनाएंगे। जॉन ने कहा, "फिलहाल तो नहीं लेकिन हां किसी दिन फिल्म का निर्देशन भी जरुर करूंगा। मुझे लगता है कि मैं अच्छा निर्देशक बन सकता हूं क्योंकि मेरे पास निर्देशकों वाला दृष्टिकोण है।"

उन्होंने कहा, "मैं शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाना चाहूंगा। वह बहुत ही दिलचस्प और करिश्माई व्यक्तित्व वाले हैं। मैं उनसे अलग ही तरह का अभिनय कराऊंगा। आमिर खान खुद को निर्देशित करते हैं जो कि एक दिलचस्प बात है। अगर मैं हास्य फिल्म बनाता हूं तो अक्षय कुमार को लूंगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें