फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान बोले, मर जाऊंगा लेकिन किसी के दबाव में झुकूंगा नहीं

Wed, 01 Jul 2015 10:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपने काम के बारें में कई सवालों के जवाब दिए हैं। उनका कहना है कि वे दबाव में सबसे अच्छा काम करते हैं शाहरुख ने कहा, 'मैं महसूस करता हूं कि जब किसी प्रक्रार का दबाव नहीं होता है तो जीवन आलसी हो जाता है।'
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक शाहरुख ने कहा कि 'जब आप कुछ नया करने की कोशिश करते हैं तो आप असफल होते हैं, जब आप असफल होते हैं तो आपको बुरा लगता है, लेकिन आपको प्रयास जारी रखना है और दबाव में टूटना नहीं है।'

शाहरुख ने लग्जरी घड़ी के ब्रांड टैग ह्युअर के एक कार्यक्रम में बताया कि मेरे जीवन में कई बार बुरे क्षण आए जब मेरी स्थिति खराब हुई, लेकिन मैं कभी भी दबाव में नहीं टूटता। ऐसा हो सकता कि इसके कारण एक दिन मैं मर जाऊं लेकिन मैं दबाव में नहीं टूटूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें