फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I Want To Talk: अभिषेक बच्चन ने शूजित सरकार से कह दी ऐसी बात, 'आप चाहते हैं मैं ज्यादा खाकर और बड़ा दिखूं'

Sat, 30 Nov 2024 10:36 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिषेक बच्चन को लेकर शूजित सरकार ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि कैसे अभिषेक बच्चन फिल्म के साथ अपना जुड़ाव महसूस करते हैं।
विज्ञापन
शूजीत सरकार-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'आई वांट टू टॉक' के निर्देशक शूजित सरकार ने अभिषेक बच्चन को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि कहानी है अर्जुन की जिसे लेरिंजियल कैंसर होने का पता चलने के बाद उनके पास जीने के लिए सिर्फ 100 दिन बचे हैं। कहानी है कि वे इस लाइलाज बीमारी से निपटने के लिए क्या करते हैं। साथ ही अपनी बेटी रेया के साथ खास रिश्ता बनाते हैं। शूजित सरकार ने बताया कि इस फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन ने अपने शरीर पर कैसे काम किया।
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan
अभिषेक ने कही सुजीत सरकार से ऐसी बात
इंडियन एक्सप्रेस के दिए इंटरव्यू में शूजित सरकार ने कहा, हम मेलबर्न में थे और वे मुझे डिनर के लिए ले गए। हमारे साथ प्रोड्यूसर रॉनी लहरी और अभिषेक पॉर्ड थे। मैंने अभिषेक का ये रूप पहले कभी देखा नहीं था। मेरे मन में फिल्म के दौरान भी अभिषेक ही थे। इरफान खान भी मेरे मन में थे। मेलबर्न में अभिषेक से हमने पूछा और उन्होंने हां कर दिया। हमने अभिषेक ने कहा दादा ये पंच है मेरे पास। आप मुझे और खिलाकर बड़ा दिखाना चाहते हैं।

अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @bachchan
फिल्म की कहानी से हुआ जुड़ाव
फिल्म की कहानी को लेकर शूजित सरकार ने बताया कि अभिषेक मेरे साथ काम करना चाहते थे। अभिषेक ने खुद कभी मुझे इस बारे में नहीं बताया लेकिन बातचीत के दौरान हम समझ जाते हैं कि वे पिता पुत्री की इस कहानी से जुड़े हुए हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने अंदर बहुत से परिवर्तन किए हैं।
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @ bachchan/aalimhakim
ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म अर्जुन सेन नाम के एक शख्स के बारे में है, जो एक यूएसए स्थित एनआरआई है, जो जीवन बदलने वाली सर्जरी का सामना कर रहा है। साथ ही बचपन से ही अपनी बेटी के साथ एक जटिल रिश्ते से गुजर रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पा रही है। हालांकि, इस फिल्म की कहानी से दर्शक काफी जुड़ाव सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें