फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण बोले- 'मुझे वो करना पड़ता है जो नहीं चाहता', जानें 6 बातें दिल से...

Sun, 23 Apr 2017 07:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
करन जौहर
विज्ञापन
फिल्म निर्माता करण जौहर का कहना है कि उनका नाम करण जौहर ना होकर अगर करण कश्यप होता तो शायद चीजें उनके लिए काफी आसान हो जाती। हमेशा हंसते मुस्कुराते रहने वाले करन ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे एक सफल फिल्म निर्माता को भी कई बार परिस्थितियों के साथ समझौता करना पड़ता है।
विज्ञापन


कई बार परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें वो सब करना पड़ता है जो वो नहीं करना चाहते। आइयें जानें टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान करन जौहर ने अपने दिल की कौन सी वो सात अहम बातें कही। 

1- करण जौहर  कहते है मैंने कभी नहीं कहा कि मैं कोई एक्टिवस्टिक हूं। मैं एक फिल्म निर्माता हूं। जो अपने विचार सबके सामने रखता है। हालांकि अक्सर कई बार मुझे भी अपनी सोच के साथ समझौता करना पड़ जाता है।
विज्ञापन


 

करण जौहर
2- करण ने कहा मुझ पर 200 लोगों की जिम्मेदारी है। इन 200 लोगों में मेरी फिल्म के लिए काम करने वाले कलाकारों से लेकर मेरे क्रू मेंबर तक शामिल है। 

3- उन्होंने कहा कि मेरी जवाबदेही उस स्टूडियो के लिए भी बनती है जो मुझे फंड देता है। इन सब चीजों के साथ मुझ पर फिल्म की रीलिज के लिए भी दबाव बना रहता  है। 

4-'ऐ दिल है मुश्किल' और 'पदमावती' से जुड़े विवाद पर बोलते हुए करण ने कहा कि उस समय मुझे यही करने की सलाह दी गई। हालांकि मैंने उस समय जो भी किया मैं उस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। 

5- कई बार आपके अंदर इतनी हिम्मत नहीं होती कि आप किसी बात का विरोध कर सके। हम सिर्फ वही करते है जो उस समय ठीक होता है। साथ ही लोग हमसे उस समय जो उम्मींद कर रहे होते है। फिर चाहे हमारी वो चीज करने की इच्छा हो या ना हो। 

 
विज्ञापन

Karan Johar Shahrukh Khan
6-करण ने कहा लोगों को लगता है कि मेरे पास अच्छा पद और पॉवर है। तो हर फैसला मैं ले सकता हूं। लेकिन लोग यह नहीं जानते कि कई बार बलशाली इंसान भी कमजोर पड़ जाता है।

7- करण ने हाल ही के विवादों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले मुझे लगता था कि मैं एक भाग्यशाली बच्चा हूं लेकिन, अब मुझे लगता है कि मैं एक विवादित बच्चा हूं।   

ये भी पढ़े-  स्पॉटलाइट की हीरोइन बनी ये टीवी एक्ट्रेस, देख‌िए बोल्ड लुक में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें