चंद दिनों पहले योग पर वीडियो जारी करके चर्चा बटोरने वाली पूनम पांडे ने अपने चाहने वालों को एक खास तोहफा दिया है। पूनम का कहना है कि जब तक वो 60 साल की नहीं हो जाती बिकनी में अपनी फोटो पोस्ट करती रहेंगी।
पूनम इन दिनों दिल्ली मे हैं। वो अपनी आने वाली फिल्म के लिए हीरो की तलाश में दिल्ली आईं है। लेकिन अभी उनकी तलाश पूरी नहीं हुई है। दरअसल पूनम पांडे फिल्म 'हेलन' के लिए हीरो तलाश रही हैं।
'हेलन' को लेकर पूनम का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट शानदार है। दिल्ली के कनाट पैलेस पहुंची पूनम ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुऐ कहा कि आजकल अच्छी स्क्रिप्ट मिलना आजकल मुश्किल काम है।
इसीलिए पूनम का कहना है 'हेलन' को लेकर वो बहुत मेहनत कर रही हैं और उन्हे उम्मीद है कि ये फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। पूनम का कहना है कि उनके डायरेक्टर को उन पर पूरा भरोसा है।