मां और बहन आज भी मुझसे बात नहीं करतीं
एक्टर ने बताया कि जब उनके पिता ICU में भर्ती थे, तब वह हर समय उनके साथ रहे। राम ने कहा, ‘किसी को नहीं पता था कि उनका कोई इलाज नहीं चल रहा है। वह बस चाहते थे कि मैं उनका हाथ पकड़कर उनके साथ रहूं। उन्हें अकेले रहने से डर लगता था, मौत से नहीं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके जाने पर कोई रोए नहीं।’
इस भावुक कहानी को बताते हुए राम कपूर ने कहा कि इस घटना का असर उनके परिवार पर काफी पड़ा। उन्होंने कहा, ‘पांच साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन मेरी मां और बहन आज भी मुझसे बात नहीं करतीं। लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी और मौत दोनों को एक राजा की तरह जिया।’
‘लॉक अप 2’ के बारे में
‘लॉक अप’ एक रियलिटी शो है, जिसमें सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे घर में चार हफ्तों के लिए बंद किया जाता है। पहले सीजन को कंगना रनौत और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था। इस बार शो में राम कपूर, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोटीवाला और शिवांगी जोशी जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- 'सनी देओल को निकालकर फिल्म में मुझे कास्ट कर लेना'; आमिर खान ने राजकुमार संतोषी से कही थी ये बात, जानिए क्यों?