अभिनेत्री प्रीती ज़िंटा ने ट्विटर को एक बार फिर अपना ग़ुस्सा व्यक्त करने का ज़रिया बनाया है। इस बार प्रीती ने अपने और क्रिकेटर युवराज सिंह के रिश्ते के बारे में ट्वीट करके सफ़ाई दी है।
प्रीती ने ट्विटर पर लिखा, 'डिअर मीडिया (और ख़ासतौर पर इंटरनेशनल बिज़नेस टाइम्स) मुझे कितनी बार कहना पड़ेगा कि मैंने युवराज सिंह को न तो कभी डेट किया है और न ही ऐसी कोई मंशा रखी थी।' प्रीती ने इस ट्वीट के बाद एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा, 'ऐसे कमेंट्स 'सेक्सिस्ट' और बहुत ही गंदे होते हैं. प्लीज़ ये लिखना बंद कीजिए कि युवराज और प्रीती रिलेशनशिप में थे।'
लंबे समय तक प्रीती ज़िंटा और उद्योगपति नेस वाडिया के बीच दोस्ताना रहा था। पिछले साल प्रीती ने नेस वाडिया के ख़िलाफ़ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।