फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद मैं पूरी तरह से घरेलू हो गया हूं - शाहिद कपूर

Thu, 20 Sep 2018 05:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
shahid kapoor
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत से शादी करने के बाद बहुत खुश हैं। हाल ही में दोबारा पिता बने शाहिद कपूर ने कहा है कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं। पिता बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए हैं और वह पहले के मुकाबले काफी जिम्मेदार हो गए हैं।

विज्ञापन

Shahid Kapoor - फोटो : Instagram

अंग्रेजी बेवसाइट डीएनए में छपी एक खबर के अनुसार शाहिद ने कहा है कि मीरा से शादी करने के बाद मैं काफी घरेलू हो गया हूं। मैं एक स्टार की तरह बिल्कुल फील नहीं करता हूं। मैं खुद को एक लेबर समझता हूं और सही दिशा में काम करने का प्रयास करता हूं। उन्होंने कहा कि जब आपके आस-पास अच्छे लोग होते हैं, जो आपको उसी तरह से देखते हैं जो आप हो। उस समय आप एक आम-आदमी की तरह व्यवहार करते हैं।

 

 

विज्ञापन

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत

अपने अब तक के अपने फिल्मी करियर पर शाहिद ने कहा कि मैं अब तक की अपनी फिल्म जर्नी को एक पॉजिटिव वे में देखता हूं। मैंने अपने करियर में बहुत सारी गलतियां भी की हैं। लेकिन मैंने उन गलतियों से बहुत कुछ सीखा भी है। गलतियों ने मुझे यह सिखाया है कि आपको किस तरह से अपने रिश्तों को निभाना चाहिए। मैं बहुत ज्यादा इमोशनल हूं लेकिन समय के साथ मैं यह समझ चुका हूं कि आपको कहा इमोशनल होना चाहिए और कहां नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें