फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन मामलों में मैं पत्नी की भी नहीं सुनताः शाहरुख

विज्ञापन
विज्ञापन
आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में स्टंट करते नजर आने वाले अभिनेता शाहरुख खान ने कहा है कि उन्होंने अपने बच्चों आर्यन और सुहाना की खातिर पर्दे पर स्टंट किए हैं। 48 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि मुश्किल स्टंट से दूर रह कर चोटों से बचना उन्हें पसंद नहीं है।
विज्ञापन


पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में शाहरुख ने कहा, "मेरे दो नो बच्चों ने मुझसे खूब सारे स्टंट करने के लिए कहा। ऐसे मामले में मैं पत्नी गौरी से ज्यादा बच्चों की सुनता हूं। ऐसा करना मुझे पंसद है। इसमें मुझे मजा आया। मुझे लगा कि अगर मैं कुछ चुनौतीपूर्ण नहीं करुं तो मुझे चोट नहीं लगेगी।"
विज्ञापन

मुश्किल थे फिल्म के स्टंट

​उन्होंने कहा, "कंधे और पीठ ​की ​चोट के बाद मैं मजबूत हुआ हूं। एक अभिनेता के तौर पर शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रुप से चुनौती को स्वीकार करना महत्वपूर्ण है और जितना हो सकता है, मैं बेहतर करने का प्रयास करता हूं।"​​

​'​हैप्पी न्यू ईयर' में स्टंट मुश्किल था क्योंकि मुझे एक इमारत से छलांग लगानी थी लेकिन मेरे शरीर में तार बंधा हुआ था यह सुरक्षित था लेकिन डरावना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें