फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आराम से कर सकता हूं श्रद्घा कपूर को किस'

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्दे पर चुंबन लेना-देना अब कोई बड़ी बात नहीं रह गई है, लेकिन ऐसा लगता है कि सितारे सीन शूट होने से पहले ही फिल्म को हॉट बनाना चाहते हैं। मामला है वरुण धवन और श्रद्धा कपूर का। दोनों फिल्म ‘एबीसीडी-2’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें दोनों डांसर बने है।
विज्ञापन


हाल में मीडिया में वरुण धवन ने यह कर सबको चौंका दिया कि मैं फिल्म में श्रद्धा कपूर को बड़े ही आराम से चूम सकता हूं। उन्हें ‘किस’ करने में मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। कारण? वरुण का तर्क है कि मैं और श्रद्धा एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। पिछले 20 से हमारी जोड़ी है।

हम साथ साथ खेले हैं

हम साथ में खेले और बड़े हुए हैं। हमारी कोई बात एक-दूसरे से छुपी नहीं है। ऐसे में ‘किसिंग सीन’ करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वैसे मजेदार बात यह है कि जहां श्रद्धा के बारे में वरुण खुल कर बोल रहे हैं, वहीं एक और को-स्टार आलिया भट्ट के मामले में चुप हैं।

पिछले दिनों चर्चा थी कि आलिया इस जूनियर धवन को अपना दिल दे बैठी थीं मगर वरुण की पहले से एक गर्लफ्रेंड है जो गैर-फिल्म बैकग्राउंड से है। कहा जाता है कि आलिया उसे पसंद नहीं करतीं।
विज्ञापन

किसने तोड़ा आलिया का दिल

आलिया ने हाल में एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं इन दिनों अपने टूटे हुए दिल की मरहम पट्टी कर रही हूं। परंतु किसने उनका दिल तोड़ा, यह आलिया ने नहीं बताया।

सूत्रों का कहना है कि आलिया का दिल तोड़न वाले वरुण हैं। दूसरी तरफ नर्गिस फाखरी से भी वरुण की नजदीकियां चर्चा में रही हैं। परंतु वह नर्गिस के मामले में कुछ सुनने को तैयार नहीं होते। वह मीडिया से लगातार कह रहे हैं कि वह मेरी सिर्फ अच्छी दोस्त हैं और मैं उनके बारे में कुछ भी उल्टा सीधा नहीं सुन सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें