फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan at Met Gala: रेड कारपेट पर किसी ने पूछा- कौन हो आप? शाहरुख ने मुस्कुराते हुए दिया ऐसा जवाब

Tue, 06 May 2025 10:25 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

SRK King Khan Met Gala 2025: बॉलीवुड किंग शाहरुख खान ने भी इस बार मेट गाला में अपना डेब्यू किया। मेट गाला इवेंट के दौरान जब शाहरुख से विदेशी मीडिया ने पूछा 'कौन हो आप?', इस पर देखिए किंग खान ने क्या दिया मजेदार जवाब। 
 
विज्ञापन
विदेशी मीडिया ने पूछा- कौन हो आप? शाहरुख ने मुस्कुराते हुए दिया ऐसा जवाब - फोटो : इंस्टाग्राम@vogueindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2025 मेट गाला में पहली बार शिरकत की और सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन किए काले शाही लुक में सबका ध्यान खींचा। लेकिन जब किंग खान से विदेशी मीडिया ने ऐसे सवाल किया- 'आप कौन हैं? देखिए शाहरुख ने क्या जवाब दिया...
विज्ञापन

 

शाहरुख खान (SRK) का लुक
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने भी दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2025 में हिस्सा लिया। शाहरुख ने इस दौरान सब्यसाची के द्वारा डिजाइन किया ब्लैक शादी लुक अपनाया, जिसके साथ उन्होंने गले में लेयर्ड नेकलेस और टाइगर हेड वाली छड़ी के साथ उनका अंदाज भारतीय राजसी और फैशन का शानदार मेल था। लेकिन रेड कार्पेट पर एक विदेशी पत्रकार ने उनसे पूछा, "आप कौन हैं? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 

शाहरुख का जवाब
शाहरुख ने बड़े आत्मविश्वास से जवाब दिया, "मैं शाहरुख हूं।"इस घटना ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी और वैश्विक स्तर पर सांस्कृतिक जागरूकता को लेकर बातें शुरू हुईं। भारत और एशिया में शाहरुख का नाम हर कोई जानता है, लेकिन इस इंसिडेंट ने विदेशी मीडिया में सांस्कृतिक अंतर को उजागर किया है। 
विज्ञापन

सब्यसाची ने की किंग खान की तारीफ
वोग को दिए इंटरव्यू में सब्यसाची ने शाहरुख की वैश्विक लोकप्रियता की तारीफ की और न्यूयॉर्क में उनके लुक से मची हलचल का जिक्र भी किया। शाहरुख ने बताया कि मेट गाला में पहली बार आने को लेकर वे नर्वस थे, लेकिन उनके बच्चों ने उन्हें प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें: Met Gala: रॉक एंड रोल सूट में Zendaya-टेलर्ड फॉर यू में Rihanna, देखिए Global Stars का लेटेस्ट 'मेट गाला' लुक..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें