फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

'मुझे क्यों दोष दे रहे हो, मेरी वजह से रेप नहीं होते'

Wed, 28 Aug 2013 12:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
सेक्स सनसनी पूनम पांडे आजकल बहुत दुखी हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के लिए लोग इंटरनेट और पत्रिकाओं में उनकी छपी तस्वीरों को स्त्रियों के साथ अपराध बढ़ावे का कारण्ा जो मान रहे हैं। पूनम का कहना है कि उनकी वजह से नहीं होते रेप।



पूनम ने कहा है कि मुबई शक्ति मिल गैंगरेप केस के बाद उनको लगातार दोषी बताया जा रहा है। अपनी हालिया फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड में और चर्चा पाने वाली पूनम का कहना है, क्या मेरी फोटोज महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं, क्या इसमें सच्चाई है।

उनका कहना है कि दिल्ली गैंगरेप के वक्त भी मुझे यही सब सुनना पड़ा था। उन्होंने कहा, समाज में जड़ें जमा चुकीं बुराइयों के लिए मुझ पर दोष मढ़ना ठीक नहीं है। मुझे दोष क्यों दे रहे हैं? मैंने क्या किया है?
विज्ञापन


पूनम ने 2011 में क्रिकेट विश्व कप के दौरान भारत के जीतने की सूरत में निर्वस्त्र हो जाने का ऐलान कर सनसनी फैला दी थी।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें