फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी से बहुत खुश हूं'

Wed, 22 Jun 2016 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विद्या बालन - फोटो : getty
विज्ञापन
'मेरे पति बहुत अच्छे हैं और मैं अपनी शादीशुदा जिंदगी से बहुत खुश हूं।' हाल ही में स्पॉटलाइटई को दिए गए एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने ये बाते कहीं। उन्होंने साफ कहा कि उनके और पति सिद्धार्थ राय कपूर के बीच सबकुछ ठीक है। सिद्धार्थ उनकी किसी बात का बुरा नहीं मानते। वो बहुत कूल इंसान हैं। उन्होंने हमेशा सच का साथ दिया है और वो काफी शांत रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं है रिश्ते में कोई दरार

विद्या बालन और सिद्धार्थ राय कपूर - फोटो : getty
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ऋतिक और कंगना पर चल रहे विवाद पर विद्या ने कहा था कि वह कंगना के साथ हैं और इससे सिद्धार्थ को कोई परेशानी नहीं है। सिद्धार्थ राय कपूर ऋतिक रोशन की फिल्म मोहन जोदरो के निर्माता हैं। हालांकि सिद्धार्थ ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से साफ मना किया था। इसके बाद ही सिद्धार्थ और विद्या बालन के रिश्तों में बढ़ती दरार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन अब इस पर विद्या ने साफ कह दिया है कि ऐसी कोई बात नहीं है और उनकी लाइफ में सबकुछ सही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें