फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा के नए टॉक शो शुरू करने पर पति राघव चड्ढा ने दी बधाई, कमेंट कर लिखा- ‘हमेशा आपके साथ हूं’

Sat, 04 Apr 2026 11:28 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parineeti Chopra: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने नए और खास प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। उनके इस प्रोजेक्ट को लेकर कई सेलेब्स के साथ उनके पति राघव चड्ढा ने भी बधाई दी है। 

विज्ञापन
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां बनने के बाद अब परिणीति चोपड़ा ने ‘मॉम टॉक्स’ नाम का एक टॉक शो शुरू किया है, जिसमें वह प्रेग्नेंसी, बच्चे की देखभाल और मदरहुड से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आएंगी।

एक्ट्रेस ने टीजर शेयर कर दी जानकारी

विज्ञापन

परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर इस शो का टीजर शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि यह शो दिल से जुड़ी और सच्ची बातचीत पर आधारित होगा। इसमें कई सेलेब्स भी नजर आएंगे, जो अपने पेरेंटहुड एक्सपीरियंस शेयर करेंगे। इस लिस्ट में नेहा धूपिया, विक्रांत मैसी अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ, इमरान खान, गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ और दिशा परमार जैसे सितारे शामिल हैं।


पति राघव चड्ढा ने किया सपोर्ट
इस खास मौके पर परिणीति के पति राघव चड्ढा ने भी उनका पूरा सपोर्ट किया। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे बहुत गर्व है! बधाई हो, हमेशा आपके साथ हूं।’ सीधी बात करें तो ‘मॉम टॉक्स’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि मां बनने के अनुभव को समझने और उससे जुड़े पहलुओं पर खुलकर बात करने की एक नई कोशिश है, जिसे फैंस भी काफी पसंद करने वाले हैं।

विज्ञापन

क्यों सुर्खियों में हैं राघव चड्ढा? 
बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा के पति और सांसद राघव चड्ढा पर गाज गिरी है। उन्हें आम आदमी पार्टी ने डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। अब उनकी जगह अशोक मित्तल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की ओर से उपनेता होंगे। साथ ही आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें