फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में इस हीरो ने लगा दी वेब सीरीज की हैट्रिक, लारा के साथ दिखने की हसरत बाकी

Fri, 08 May 2020 08:28 AM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • यह लॉकडाउन राजीव के लिए बहुत सी खुशियां लेकर आया
  • राजीव हाल ही में रिलीज हुई हॉटस्टार की वेब सीरीज 'हंड्रेड' में नजर आए हैं
विज्ञापन
Rajeev Siddhartha - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन का यह वक्त ओटीटी सामग्री के लिए दर्शकों का मेला जुटाए हुए है। इस दौरान रिलीज हुई कई वेब सीरीज और फिल्में तो ऐसी हैं जिन्हें सिर्फ लॉकडाउन का ही फायदा मिला है। उनमें से एक अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का दूसरा सीजन है। सीरीज में मिहिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता राजीव सिद्धार्थ इसमें काम करके बहुत खुश हैं। अमर उजाला से अपनी खुशी जाहिर करते हुए वह कहते हैं, 'अब तक जितनी भी फिल्में बनती हैं तो उनमें लड़कों की दोस्ती को आधार में रखा जाता है। बहुत ही कम फिल्में ऐसी रही होंगी जिनमें लड़कियों की दोस्ती को दिखाया गया हो। जब मुझे 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में काम करने का मौका मिला तो मुझे लगा इसमें जो लड़कियों का जिंदगी के प्रति संघर्ष दिखाया गया है, वह बहुत ही वास्तविक है। मैं खुश हूं कि मुझे ऐसे शो में काम करने का मौका मिला।'

विज्ञापन

Four More Shots Please' Season 2 - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
यह लॉकडाउन राजीव के लिए बहुत सी खुशियां लेकर आया। वह बताते हैं, 'इस लॉकडाउन में मेरे साथ एक अच्छी बात यह हुई कि बैक टू बैक मेरी तीन वेब सीरीजें रिलीज हुईं। पहले मेरी सीरीज 'मर्जी' रिलीज हुई जिसमें मैंने राजीव खंडेलवाल और अहाना कुमरा के साथ काम किया है। दूसरी वेब सीरीज मेरी अमेजॉन प्राइम वीडियो के लिए 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' का दूसरा सीजन रहा और अभी यह 'हंड्रेड' रिलीज हुई है। हो सकता है कि लोग इन वेब सीरीजों को नहीं देखते। लेकिन, लॉकडाउन की वजह से इन्हें लोगों ने खूब देखा और मुझे इसके लिए खूब तारीफें भी मिली।'

राजीव हाल ही में रिलीज हुई हॉटस्टार की वेब सीरीज 'हंड्रेड' में नजर आए हैं। शो के बारे में उनका कहना है, 'हंड्रेड' बहुत ही हल्के मूड वाला एक्शन कॉमेडी ड्रामा शो है। लॉकडाउन के इस समय में लोगों को ऐसे शो की बहुत जरूरत भी थी। यह शो बिल्कुल ठीक समय पर रिलीज हुआ है। इस शो में काम करने वाले हर किसी ने अपना अपना योगदान दिया है। लेकिन, मैं इसका सबसे ज्यादा श्रेय इस सीरीज के लेखक अभिषेक दुबे और तीन निर्देशकों रुचि नारायण, आशुतोष शाह और ताहिर शब्बीर को देना चाहूंगा। उन्होंने जिस तरह से कहानी लिखी और उसे पर्दे पर उतारा वह वाकई काबिले तारीफ है। इसके तीन निर्देशकों ने एक ही चीज पर फोकस करके यह शो बनाया है, इसलिए यह एकदम सटीक बना है।'

Rajeev Siddhartha - फोटो : amar ujala mumbai
इसके कलाकारों के साथ अपना अनुभव साझा करते हुए राजीव ने कहा, 'सीरीज में लारा दत्ता के साथ में मेरे कोई सीन नहीं है। हो सकता है कि जब इसका दूसरा सीजन बनेगा तो मेरे और लारा दत्ता के भी सीन हों। लेकिन रिंकू राजगुरु के साथ मेरे बहुत सीन है। हम दोनों को जब पटकथा पढ़ने के लिए दी जाती थी तो हमारा उद्देश्य होता था कि हमें दृश्यों को आगे बढ़ाना है, अभिनय तो अपने आप हो जाएगा। शूटिंग शुरू करने से पहले हम लोगों को एक दूसरे को समझने के लिए बहुत समय दिया गया था। दोनों के बीच में एक तालमेल बनना बहुत जरूरी था।'

लॉकडाउन का यह दौर राजीव के लिए बहुत मुश्किल से गुजर रहा है। वह कहते हैं, 'इस लॉकडाउन में हम सब ठीक तो हैं लेकिन एक दूसरे से न मिल पाने की वजह से सबकुछ अधूरा सा है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद सबसे पहले मैं उन लोगों से मिलना चाहूंगा जिन्हें मैं बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। सच बताऊं तो मैं उन लोगों से भी मिलना चाहूंगा जो मेरे दिल के बहुत करीब नहीं हैं। क्योंकि इस लॉकडाउन ने हमें सिखा दिया है कि लोगों से दूर रहना कितना मुश्किल है!'
विज्ञापन

marzi - फोटो : amar ujala mumbai
लॉकडाउन के समय में वह टेक्नोलॉजी का धन्यवाद भी करते हैं लेकिन सामान्य समय में इसके हद से ज्यादा इस्तेमाल पर वह बहुत दुखी थे। वह बताते हैं, 'हम अपने परिवार वालों और रिश्तेदारों से वीडियो चैट कर लेते हैं। यहां सिर्फ हम इतना सोच सकते हैं कि कुछ नहीं होने से तो थोड़ा बहुत होना भी बहुत अच्छा है। आजकल टेक्नोलॉजी लोगों पर इतनी हावी है कि आमने सामने बैठे हुए भी कभी-कभी एक दूसरे से मैसेज में बात करते हैं। इस लॉकडाउन के बाद लोगों को पता चल गया होगा कि एक दूसरे से आमने सामने बात करना कितना जरूरी है। यह ऐसा समय है जब पूरी दुनिया एक ही नाव में सवार है। दुआ करता हूं कि भगवान कभी भविष्य में ऐसा समय ना दिखाएं।'

पढ़ें: शादी की सालगिरह से पहले आनंद आहूजा ने सोनम कपूर को दिया ये खास तोहफा, अभिनेत्री ने पति के लिए ऐसे जताया प्यार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें