भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया
- फोटो : Colors
आपने अब तक कई शोज होस्ट किए हैं, इनमें से कोई ऐसा शो जो आपके दिल के करीब हो?
खतरा-खतरा-खतरा शो हम दोनों के दिल के बेहद करीब है। ये शो हमने प्रोड्यूस किया था। कर्लस का इस शो में बहुत सपोर्ट रहा। 20 एपिसोड की सीरीज को बढ़ाकर 150 एपिसोड का कर दिया गया। इसलिए कहीं न कहीं वो शो हम दोनों के दिल के करीब है। मजाकिया अंदाज में हर्ष कहते हैं, ये शो हमारे बैंक अकाउंट के भी बहुत करीब है। कुछ शोज ऐसे होते हैं जहां काम बोझ नहीं लगता। खतरा-खतरा-खतरा शो ऐसा ही था।
देश में टैंलेंट की कमी नहीं है ऐसे में आपको क्या लगता है ये शो उन तमाम आम लोगों के लिए कितना मददगार साबित होगा जिन्हें कोई नहीं जानता....?
मुझे लगता है बहुत ज्यादा, क्योंकि पिछले कई सालों से सिंगिंग और डांसिंग जैसे टैलेंट शोज ही आ रहे हैं, ऐसे में वो लोग जो किसी और तरह का टैलेंट दिखाते हैं उनके लिए ये शो खास होने वाला है। हुनरबाज में आप अपना टैलेंट एक ही मंच पर दिखा सकते हैं। घर बैठे लोगों को अपना दम दिखाने का मौका दिया जा रहा है। चाहे वो तीरअंदाजी हो, राइफल शूटिंग हो, बॉडी बैलेंसिंग हो। कई सालों बाद ऐसा शो वापस आया है जिसमें हर तरह के लोग जा सकते हैं।
भारती आपकी जर्नी जितनी सुंदर रही है, उतनी चैलेंजिग भी, भविष्य में आप खुद को कहां देखती हैं?
मैं खुद को मां के रूप में देखती हूं। मेरी प्रेग्नेंसी के बाद चैनल ने, हर्ष ने, सभी ने मुझसे पूछा- तुम शो होस्ट कर लोगी? मेरा जवाब था- क्यों नहीं। देश में केवल मैं अकेली औरत नहीं हूं जो प्रेग्नेंसी के दिनों में काम करे। शो का फिनाले और मेरी डिलीवरी डेट दोनों अप्रैल में है। मैं चाहती हूं कि शो के फिनाले के अगले ही दिन मेरी डिलीवरी हो। शूट पर भी मुझे बहुत प्यार मिलता है। करण जौहर, परिणीति, मिथुन सर, मुझे बहुत प्यार करते हैं। मुझे मिथुन सर के साथ काम करने में बहुत मजा आया। परिणीति भी बहुत डाउन टू अर्थ हैं। बहुत ख्याल रखती हैं।
जब आपने प्रग्नेंसी की खबर हर्ष को सुनाई तो उनका रिएक्शन कैसा था?
जब मैंने हर्ष को ये खुशखबरी सुनाई तो पहले तो हर्ष को विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन फिर जब उन्होंने किट देखा तो मुझसे बात की और फिर सो गए। हम डॉक्टर के पास भी गए। लेकिन मीडिया में जब बात सामने आ गई तो हमने फैंस को भी ये गुड न्यूज दी। हालांकि मैं प्रेग्नेंसी को बहुत एनज्वॉय कर रही हूं। अच्छा खाती हूं और शूट करती हूं। इन दिनों हुनरबाज के शूट में बिजी हूं।