सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल
हुमा कुरैशी इस लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। हालांकि कुछ लोगों को उनका डीप नैक लुक बिलकुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने हुमा कुरैशी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘पूरे कपड़े लेने के लिए पैसे कम पड़ जाते हैं क्या मैम’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नीचे गद्दा तो रख लेते मैडम’। वही अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप आज कल ज्यादा जोश में हैं मैडम’।
कुछ लोगों ने कहा दूल्हा कहा हैं
हालांकि सोशल मीडिया पर ही कुछ लोगों को उनकी ये तस्वीर खुद पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘आपका दूल्हा कहा है’। अन्य यूजर्स ने इमोजी साझा करते हुए लिखा, ‘माशाअल्लाह आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। नजर ना लगे। उनके कई बॉलीवुड फ्रेंड्स ने भी उनकी इस तस्वीर पर कमेन्ट किया। हुमा कुरैशी ने इन तस्वीरों के अलावा भी सैटिन सफेद को-कट गाउन में तस्वीर साझा की।
लैला से किया था ओटीटी पर डेब्यू
हुमा कुरैशी ने साल 2019 में वेब सीरीज लैला से डेब्यू किया था। ये शो काफी विवादित था। महारानी उनकी दूसरी सीरीज है। बॉलीवुड के साथ-साथ हुमा कुरैशी ने हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से सबका दिल जीता हुमा की आगामी फिल्मों की बात करें तो उसमेंतमिल भाषा की वलीमाई और नेटफ्लिक्स की मोनिका, ओ माई डार्लिंग शामिल हैं।