फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ये बहुत घिनौना है’, ‘टॉक्सिक’ के लिए ट्रोल हो रहीं कियारा आडवाणी के समर्थन में बोलीं हुमा कुरैशी; कही ये बात

Sun, 02 Aug 2026 07:18 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kiara Advani Toxic Movie: हुमा कुरैशी ने ‘टॉक्सिक’ के गाने ‘तबाही’ में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन्स को लेकर हो रही आलोचना पर ट्रोल्स को फटकार लगाई है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरअसल, ‘टॉक्सिक’ के गाने ‘तबाही’ में कियारा आडवाणी और यश के इंटीमेट सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। कुछ लोग कियारा के शादीशुदा होने और मां बनने के बाद ऐसे सीन्स करने पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, यश भी शादीशुदा हैं, लेकिन उन्हें इस मामले में काफी कम आलोचना का सामना करना पड़ा है।

मैं चाहूंगी कि फिल्म ही इसका जवाब दे

विज्ञापन

इस मुद्दे पर बात करते हुए हुमा कुरैशी ने कहा कि उन्हें लगता है कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ आखिर में सबको गलत साबित करेंगी। उनका इशारा इस बात की तरफ था कि फिल्म रिलीज होने के बाद आलोचना अपने आप शांत हो जाएगी।

युवाा के शो ‘बी ए मैन यार’ में बातचीत के दौरान निखिल तनेजा ने यह मुद्दा उठाया कि कियारा को यश से ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। इस पर हुमा ने कहा, ‘ये बहुत बीमार है, घिनौना है। लेकिन मुझे लगता है कि इस फिल्म की महिलाएं आखिर में हंसेंगी। हर चीज को डिफेंड करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि आप शब्दों से लोगों की सोच नहीं बदल सकते। मैं चाहूंगी कि फिल्म ही इसका जवाब दे।’

टॉक्सिक - फोटो : इंस्टाग्राम

कियारा की हो रही ट्रॉलिंग 
गौरतलब है कि ‘टॉक्सिक’ के गाने ‘तबाही’ के रिलीज होने के बाद से ही कियारा आडवाणी को उनके इंटीमेट और बोल्ड सीन्स के लिए लगातार ट्रोल किया जा रहा है। मामला सिर्फ यहीं तक नहीं रुका, बल्कि ट्रोल्स ने उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी निशाना बनाया और उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स पर भी इसी तरह के कमेंट करने लगे।

विज्ञापन

टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
'टॉक्सिक' के बारे में
इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरेशी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- अनुपम खेर और बोमन ईरानी ने वायरल टिकटॉक गाने पर बनाई रील, फैंस ने किए मजेदार कमेंट; ये कलाकार भी साथ आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें