फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: भूटान की वादियों में हुमा कुरैशी ने उठाया बटर चाय का लुत्फ, शेयर कीं यात्रा की खूबसूरत झलिकयां

Sat, 02 Aug 2025 06:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Huma Qureshi Photos: अभिनेत्री हुमा कुरैशी भूटान की यात्रा पर निकली हैं, जहां की खूबसूरती ने उनका दिल जीत लिया है। हुमा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर यात्रा की कुछ झलकियां शेयर की हैं।
विज्ञापन
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamhumaq
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भूटान सैर-सपाटे पर निकली हैं। यहां की खूबसूरत वादियों से उन्होंने कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। हुमा को भूटान इतना पसंद आया है कि उन्होंने इसे धरती पर सबसे खुशहाल जगह बताया है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती के बीच उन्होंने अपनी पसंदीदा बटर चाय का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन

हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamhumaq
खूबसूरत वादियों के बीच उठाया चाय का लुत्फ
हुमा कुरैशी ने आज शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कार में सवार होकर वे सड़क मार्ग से पहाडों की खूबसूरती को आंखों में कैद कर रही हैं। इसके अलावा कुछ और फोटोज हैं, जिनमें वे अपना पसंदीदा खाना एंजॉय करती दिख रही हैं।
 

हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamhumaq
बोलीं- 'भूटान के प्यार में हूं'
हुमा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'पोस्टकार्ड परफेक्शन। मैं भूटान के प्यार में हूं। धरती की सबसे खुशहाल जगह और मैं। साफ-सुथरा आसमान और मेरी बटर चाय'। हुमा का लुक भी काफी शानदार लग रहा है। प्राकृतिक नजारों के बीच वेस्टर्न आउटफिट में वे जंच रही हैं। काले चश्मे ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए हैं। 

National Awards: किसी ने पांच तो किसी ने जीते चार नेशनल अवॉर्ड्स, जानें उन बॉलीवुड एक्टर्स के नाम
विज्ञापन

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होगी हुमा की ‘बयान’
हुमा कुरैशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बयान’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर मशहूर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा।  ‘बयान’ को डिस्कवरी सेक्शन में चुना गया है। इस कैटेगरी में चुनी गई हुमा कुरैशी की ‘बयान’ इकलौती भारतीय फिल्म है। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘बयान’ का वर्ल्ड प्रीमियर सितंबर के महीने में होगा। इस फिल्म का निर्देशन विकास रंजन मिश्रा ने किया है, जो इससे पहले ‘चौरंगा’ लिए जाने जाते हैं। हुमा कुरैशी इस फिल्म में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के रूप में भी जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें