फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: हुमा को बुसान फिल्म फेस्टिवल में मिला फेस ऑफ एशिया अवॉर्ड, युवा लड़कियों को किया समर्पित

Thu, 18 Sep 2025 08:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों हुमा कुरैशी बुसान फिल्म फेस्टिवल में मौजूद हैं। एक्ट्रेस की फिल्म ‘बयान’ की स्पेशल स्क्रीनिंग इस फिल्म फेस्टिवल में हा रही है। इस मंच पर हुमा कुरैशी को फेस ऑफ एशिया का अवॉर्ड मिला है। यह अवॉर्ड एक्ट्रेस ने युवा लड़कियों को डेडिकेट किया है। साथ ही अपने स्ट्रगल का जिक्र भी किया। 

विज्ञापन
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम@iamhumaq
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हुमा कुरैशी बुसान फिल्म फेस्टिवल में फेस ऑफ एशिया का अवाॅर्ड पाकर काफी खुश हैं। इस अवॉर्ड को उन्होंने अपने लिए बहुत खास बताया। अवॉर्ड लेते हुए वह इमोशनल भी हुईं और अपने सपनों को पूरा करने की कहानी को एक्ट्रेस ने बयां किया। 

विज्ञापन


हुमा ने याद किया अपना स्ट्रगल
अवॉर्ड पाने के बाद फिल्म फेस्टिवल के मंच पर हुमा कुरैशी ने कहा, ‘बुसान में यह मेरा पहला एक्सपीरियंस है। यह अवॉर्ड मेरे लिए बहुत खास है। मेरे पिता दिल्ली के निजामुद्दीन में पैदा हुए थे, मां एक गांव में पैदा हुई थीं। मुझे हमेशा कहा जाता था कि एक्ट्रेस बनना मेरे बस की बात नहीं है। यही वजह है कि आज यहां खुद को देखना बड़ी बात है। यह अवॉर्ड उन युवा लड़कियों के लिए है, जो कुछ करना चाहती हैं, जो सपने देखने की हिम्मत रखती हैं।’    

ये खबर भी पढ़ें: Huma Qureshi: हुमा कुरैशी ने आखिर क्यों लिया निर्माता बनने का फैसला, बोलीं- 'अवसरों की कमी...'





पर्सनल लाइफ को लेकर हुमा की चर्चा
इन दिनों हुमा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि हुमा ने अपने कथित बॉयफ्रेंड रचित सिंह से गुपचुप सगाई कर ली है। लेकिन एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए हुमा ने इन बातों पर विराम लगा दिया। अपनी पोस्ट में हुमा ने लिखा, 'अपने काम से काम रखो।' हुमा के कथित बॉयफ्रेंड रचित एक्टिंग कोच हैं। वे आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे एक्टर्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं। रचित ने ‘कर्मा कॉलिंग’ सीरीज से अभिनय की शुरुआत की थी। हुमा और रचित लंबे वक्त से दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है। टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुमा की फिल्म 'बयान' की स्क्रीनिंग के दौरान भी रचित दिखाई दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें