रचित सिंह और चंकी पांडे का किरदार भी खास
हुमा कुरैशी की फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ के ट्रेलर में रचित सिंह भी नजर आए हैं। उनका किरदार एक सरदार व्यक्ति का है, जो हुमा कुरैशी के किरदार से प्यार कर बैठता है। इस किरदार के सामने हुमा कुरैशी के किरदार बेबी सच्चाई भी आ जाती है। अब आगे क्या होगा? आखिर क्यों हुमा का किरदार हत्याएं करता है? इन बातों से पर्दा फिल्म रिलीज के वक्त ही उठेगा।
कब रिलीज होगी फिल्म?
नचिकेत सामंत निर्देशित फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ में हुमा कुरैशी, रचित सिंह के अलावा सीमा पाहवा, चंकी पांडे और सिकंदर खेर जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। यह फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म को हुमा कुरैशी के भाई और एक्टर साकिब सलीम ने प्रोड्यूस किया है।