साल की पहली हॉरर फिल्म का ट्रेलर आ गया है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी और साकिब सलीम लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म का पोस्टर और टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म का ट्रेलर काफी डरावना है।
साकिब और हुमा रियल लाइफ में भाई-बहन है। फिल्म में भी उन्होंने भाई-बहन का किरदार निभाया है। यह फिल्म साल 2013 में आई हॉलीवुड फिल्म ओक्लस का हिंदी रीमेक है। अगर आपने ओक्सल देखी होगी तो इसके कई सीन ओरिजनल की कॉपी लगेंगे। हुमा और साकिब के बेहतरीन के बेहतरीन काम की झलक ट्रेलर में नजर आ जाएगी।
इस फिल्म में हुमा और साकिब के अलावा रिया चक्रवर्ती, आदिल हुसैन और लीजा रे भी नजर आएंगे। प्रवाल रमन निर्देशित ये फिल्म 2 जून को रिलीज होगी।
देखिए ट्रेलर-
करण जौहर ने भी इसे लेकर एक ट्वीट किया है।
Hey! Looks super scary!! All the best to @humasqureshi and you!!! Seems like a jump out of your seat film! A chiller thriller! https://t.co/W5PkoX0IVB
— Karan Johar (@karanjohar) May 9, 2017