'लीला' जैसी वेब सीरीज से समीक्षकों की वाह-वाही लूटने के बाद हुमा कुरैशी अपनी अगली फिल्म 'वलीमाई' के साथ तैयार हैं। इस फिल्म में वह अजित कुमार की प्रेमिका की भूमिका में होंगी। फिल्म की शूटिंग इन दिनों चेन्नई में चल रही है। इस फिल्म में हुमा एक्शन अवतार में भी नजर आने वाली हैं। इसी के चलते बीते दिनों हुमा बाइक चलाती हुईं राउडी अंदाज में नजर आईं। इस दौरान हुमा ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। जानकारी के अनुसार हुमा ने फिल्म के लिए खास तौर पर बाइक चलानी सीखी है।
बाइक चलाते हुई हुमा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। इनमें से एक तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'बाइक चलाने की कला और अपने डर को जीतते हुए।' वहीं वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'जिंदगी का मतलब हर दिन नई चीजों को सीखना है और अपने डर पर पर जीत प्राप्त करना है।' वहीं तीसरी तस्वीर में हुमा की टीम की दो और महिलाएं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उन्होंने लिखा, 'मैं और मेरी गाड़ी...अपनी लड़कियों के साथ पोज देते हुए जिन्होंने मुझे बाइक चलानी सिखाई।'