क्या हुमा ने कंफर्म किया रिलेशन
शनिवार की रात मुंबई में मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कई सितारों ने इस खास स्क्रीनिंग में शिरकत की। मगर, सबसे ज्यादा चर्चा हुमा की हो रही है। दरअसल, वे अपने कथित बॉयफ्रेंड रचित के साथ इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने रेड कॉर्पेट पर रचित के साथ खूबसूरत अंदाज में पोज दिए। इसके बाद नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं कि क्या हुमा ने अपना रिलेशन कंफर्म कर दिया है?
हाथों में हाथ थामे आए नजर
हुमा और रचित ने हाथों में हाथ थामे इवेंट के रेड कार्पेट पर एंट्री ली है। दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री दीखी। ब्लू कलर की साड़ी में हुमा कुरैशी बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, रचित ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। हुमा जहां चर्चित अदाकारा हैं, वहीं रचित सिंह एक्टिंग कोच हैं। वह आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और विक्की कौशल को ट्रेनिंग दे चुके हैं। यह पहली बार है जब सगाई की अफवाहों के बाद हुमा और रचित को किसी इवेंट में एक साथ देखा गया।