फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tukaram Mundhe: 'तुकाराम मुंडे के अंदाज में साफई करें', निर्देशक कुणाल कोहली ने की भारतीयों से यह अपील

Sun, 23 Aug 2026 12:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Kohli: फिल्म 'हम तुम' के निर्देशक कुणाल कोहली अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से एक गुजारिश की है।
विज्ञापन
कुणाल कोहली - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे काफी चर्चा में हैं। वह नियमों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट और कैंटीन के प्रति सख्त हैं। इसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। जहां आम लोग अपनी शिकायतें बताने के लिए उन्हें टैग कर रहे हैं, वहीं फिल्म 'हम तुम' के निर्देशक ने उन्हें एक सुझाव दिया है।
विज्ञापन

कुणाल कोहली ने कौन सा सुझाव दिया?
  • निर्देशक कुणाल कोहली ने मजाक-मजाक में तुकाराम मुंडे को एक सुझाव दिया।
  • उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए गुजारिश की कि तुकाराम मुंडे भारतीय घरों की किचन शेल्फ और रेफ्रिजरेटर में रेड डालें।
  • कई घरों में एक्सपायर्ड फूड आइटम हो सकते हैं, जो लंबे समय से रखे हुए हैं। 
  • वर्षों पुराने एक्सपायर्ड आइटम होंगे, जिन्हें बड़े करीने और सुरक्षित तरीके से रखा गया होगा।
  • बोतलों और पैकेटों को हर महीने साफ करके वापस शेल्फ या रेफ्रिजरेटर में रख दिया जाता होगा।
  • ताकि उन्हें कभी इस्तेमाल न किया जाए।

कोहली ने दी नसीहत
कोहली ने आगे सुझाव दिया कि लोग घर पर ही 'तुकाराम मुंडे स्टाइल में सफाई' करें और अपनी रसोई में रखे पुराने खाने-पीने के सामान की जांच करें। उन्होंने कहा, 'चलिए, अपनी रसोई की शेल्फ और फ्रिज की 'तुकाराम मुंडे स्टाइल में सफाई' करते हैं।

'द कपिल शर्मा शो' के कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का हुआ निधन, कृष्णा अभिषेक ने रद्द किया इंदौर का कार्यक्रम

श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
श्वेता तिवारी ने मांगी मदद
इससे पहले अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने तुकाराम मुंडे से मदद मांगी थी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉकरोच का वीडियो शेयर करते हुए, डिलीवरी प्लेटफॉर्म और तुकाराम मुंडे को टैग किया था। 
इस क्लिप में उन्होंने कहा, 'और उसके साथ कॉकरोच भी आ गया। ये देखिए, कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है। ये रहा, छोटा सा। तो, क्या हमें तुकाराम मुंडे जी को टैग करना चाहिए? मुंडे जी, अभी हमारे घर में कॉकरोच आ रहे हैं। आप कहां हैं, प्लीज ध्यान दीजिए।'
विज्ञापन

क्यों चर्चा में तुकाराम मुंडे?
आपको बता दें कि महाराष्ट्र FDA रेस्टोरेंट, होटल, सड़क किनारे खाने की दुकानों और खाना परोसने वाली अन्य जगहों पर जांच कर रहा है। विभाग ने फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई भी की है, जिसमें लाइसेंस सस्पेंड करना और सुधार के लिए नोटिस देना शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें