सलमान खान और ऋतिक रोशन की कोल्ड वार अब तक जारी है। तभी तो ऋतिक ने अपनी फिल्म 'क्रिष3' के प्रमोशन के लिए सलमान का सहारा नहीं लेने का मन बनाया है।
शुरूआती दिनों में ऋतिक, सलमान का गुणगान करते नहीं थकते थे वो उनका अपना आदर्श मानते थे। लेकिन 'गुजारिश' की रिलीज के बात सलमान का ये कहना कि इस फिल्म को कुत्ते भी देखने नहीं जाएंगे ऋतिक को नागवार गुजरी थी जिसके बाद से दोनों में बातचीत बंद है।
यही कारण है कि ऋतिक अपनी फिल्म 'कृष3' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस' जैसे शो में भी नहीं जा रहे हैं। उनकी बजाए कंगना और प्रियंका फिल्म प्रमोशन के लिए वहां जाएंगी।