फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शादी में ऋतिक रोशन ने किया ‘कहो ना प्यार है’ पर जबरदस्त डांस, फैंस बोले- पुरानी यादें ताजा हो गईं

Fri, 08 May 2026 06:06 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Viral Dance: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जानिए वीडियो में क्या है खास…
विज्ञापन
ऋतिक रोशन वायरल डांस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को इंडस्ट्री का बेस्ट डांसर माना जाता है। यही कारण है कि उनके डांस के उनके फैंस भी काफी दीवाने हैं। हाल ही में ऋतिक के डांस का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें ऋतिक अपनी पहली फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के टाइटल ट्रैक पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात ऋतिक का ये वीडियो एक शादी की पार्टी में डांस का है। शादी में ऋतिक के डांस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

ऋतिक ने किया ‘कहो ना प्यार है’ का हुक स्टेप

विज्ञापन

ऋतिक रोशन का वायरल वीडियो सूर्यगढ़ में हुई किसी शादी का बताया जा रहा है। वीडियो में ऋतिक बेज रंग के कुर्ते-पायजामे में तैयार नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऋतिक ने अपने आसपास मौजूद मेहमानों के साथ ‘कहो ना प्यार’ गाने पर जमकर डांस किया। इस दौरान ऋतिक गाने का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही फैंस उनके हाव-भाव, अदा और 25 साल बाद भी 2000 के गाने की याद दिलाने की क्षमता की तारीफ कर रहे हैं।
 


 

फैंस बोले- 25 साल बाद भी वो ही जोश और ऊर्जा
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘पूरी तरह से पुरानी यादें ताजा हो गईं। ऋतिक रोशन को 'कहो ना... प्यार है' के मशहूर डांस स्टेप्स को फिर से करते देखना इस बात की याद दिलाता है कि कुछ जादू कभी फीका नहीं पड़ता।’



एक प्रशंसक ने कहा, ‘ऋतिक की डांस एनर्जी बेजोड़ है,’ जबकि दूसरे ने टिप्पणी की, ‘उनकी अदा कभी पुरानी नहीं होगी।’ अन्य लोगों की प्रतिक्रियाएं भी इसी तरह की थीं। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘52 साल की उम्र में भी सबसे हैंडसम आदमी।’





दूसरे ने कहा, "उनके हाव-भाव देखिए, हमने अभी-अभी असली ऋतिक रोशन को देखा।’ एक और ने कहा, ‘25 साल बाद भी वो उसी ऊर्जा के साथ उसी हुक स्टेप पर नाच सकते हैं।’ एक अन्य टिप्पणी में लिखा था, ‘ये तो पुरानी यादों का सैलाब है।’ एक प्रशंसक ने यह भी लिखा, ‘लगता है जैसे फिर से 25 साल के हो गए हों।’

फिल्म 'कहो ना प्यार है' के एक सीन में ऋतिक-अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

‘कहो ना प्यार है’ से ऋतिक ने किया था डेब्यू
राकेश रोशन द्वारा निर्देशित ‘कहो ना प्यार है’ से ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर अपनी शुरुआत की थी। साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋतिक के साथ अमीषा पटेल प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। यह रोमांटिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और फिल्म ने सबसे अधिक अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया था। यह उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी थी।

विज्ञापन

कृष 4 - फोटो : सोशल मीडिया
'कृष 4' से निर्देशन में कदम रखेंगे ऋतिक
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन पिछले साल आई फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। यशराज के स्पाई-यूनिवर्स का हिस्सा रही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म की काफी आलोचना की थी। अब फैंस को ऋतिक की 'कृष 4' का इंतजार है। 'कृष 4' से ऋतिक निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें