फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने कराई ब्रेन सर्जरी

Sun, 07 Jul 2013 07:33 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मस्तिष्क की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो गई। एक चोट के चलते उन्हें समस्या पैदा हुई थी।
विज्ञापन


हिंदुजा अस्पताल में रविवार को करीब दो घंटे तक यह सर्जरी चली। ऋतिक के पिता व निर्देशक राकेश रोशन ने बताया कि वह स्वस्थ हैं और दो दिन में उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।

‘कृष’ और ‘कोई मिल गया’ जैसी फिल्में करने वाले 39 वर्षीय ऋतिक सबडुरल हेमटोमा नामक बीमारी से पीड़ित है। सिर पर चोट लगने से मस्तिष्क की नसों से खून के रिसने के कारण यह बीमारी होती है। हालांकि राकेश रोशन चोट के कारण के बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन


इससे पहले ऋतिक ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी इस बारे में जानकारी दी थी।

ऋतिक ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘मैं आज ब्रेन सर्जरी के लिए जा रहा हूं और मैं आप सभी को बता देना चाहता हूं कि बहुत ही जल्दी ठीक हो जाऊंगा। मैं आप सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी जिंदगी में योगदान देने के लिए अपने दिमाग की शक्ति का इस्तेमाल किया। आप सभी को ढेर सारा प्यार।’
विज्ञापन


सर्जरी की वजह से उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग को फिलहाल टाल दिया है। इस बॉलीवुड स्टार की सुपर हीरो फिल्म ‘कृष-3’ इसी साल नवंबर में रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें