फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश रोशन ने बॉलीवुड में पूरे किए 50 साल, ऋतिक ने ऐसे किया थैंक्स

Sat, 01 Jul 2017 03:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश रोशन ने बॉलीवुड में अपने 50 साल पूरे कर लिये हैं। इस मौके पर ऋतिक ने अपने पापा राकेश रोशन के लिए ट्विटर पर बेहद खास मैसेज लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है, ‘पापा की सिनेमा में 50 सालों की यात्रा का जश्न मना रहा हूं, लेकिन वो अभी भी ऑफिस में बैठकर काम कर रहे हैं ताकि वो 100 साल यहां पूरे कर सकें। थैंक्स पापा आपने हमारे सामने एक उदाहरण पेश किया है।’ इस मैसेज के साथ ऋतिक ने अपनी और अपने पिता की एक फोटो भी पोस्ट की है।
विज्ञापन

  Celebrating 50yrs of dads journey in cinema.But hes in office working 2wards 100.Thanks dad,4setting d impossible example 4us. #weluvyoupapa pic.twitter.com/Gh4nlYb6UB — Hrithik Roshan (@iHrithik) July 1, 2017


राकेश रोशन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। बेशक वो एक्टर के रूप में उतनी सफलता हासिल नहीं कर पाए लेकिन बतौर निर्माता-निर्देशक उनकी दूसरी पारी बेहद सफल रही।
विज्ञापन

एक्टर से डायरेक्टर बने राकेश रोशन ने लगातार 50 सालों से बिना रुके काम किया है। चाहें वो खट्टा-मीठा हो या प्यारा धन या फिर कृष सीरीज सभी फिल्में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें