फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन ने समंदर की लहरों के बीच मनाया बर्थडे, गर्लफ्रेंड सबा आजाद के अलावा एक्स वाइफ सुजैन भी आईं नजर

Sun, 11 Jan 2026 11:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Birthday Photos: अभिनेता ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। एक्टर ने समंदर की लहरों के बीच अपना स्पेशल दिन सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' के नाम से मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने कल 10 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रशंसकों और तमाम फिल्मी हस्तियों ने एक्टर को सोशल मीडिया पर बधाई दीं। आज रविवार को ऋतिक ने सभी का आभार जताते हुए पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी साझा की हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ऋतिक रोशन के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम
एक्स वाइफ सुजैन भी सेलिब्रेशन में पहुंचीं
ऋतिक रोशन ने अपना जन्मदिन समंदर की लहरों के बीच सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त भी शामिल रहे। ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद तो तस्वीरों में नजर आ ही रही हैं, साथ ही उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान की झलक भी है। 
 

फैंस और करीबियों का जताया आभार
ऋतिक रोशन ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सारी फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ लिखा है, 'मेरी दुनिया को शुक्रिया। मेरे परिवार को शुक्रिया। मेरे दोस्तों, मेरे फैंस.. हर उस इंसान को, जिसने मुझे मैसेज करने, मुझे लिखने, मेरे बारे में पोस्ट करने, मुझे कॉल करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। हर उस इंसान को, जिसने कल अपनी प्रार्थनाओं में मेरे लिए दुआ की या जिसने मुझे एक पल के लिए भी याद किया या जिसने मुझे कुछ देर के लिए अपनी सोच में रखा'। 
विज्ञापन

ऋतिक रोशन के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम
कहा- 'आप सभी के साथ इस धरती पर रहना सौभाग्य'
ऋतिक रोशन ने आगे लिखा है, 'आप सभी को मैं कहना चाहता हूं कि इस धरती पर आप सभी के साथ एक ही जगह पर रहना मेरे लिए किसी सौभाग्य और सम्मान से कम नहीं है। हम सब मिलकर साथ घूम रहे हैं और ऐसी गूंज पैदा कर रहे हैं, जो मुझे यकीन है कि हमेशा रहेगी'। प्यार के लिए धन्यवाद। 11 जनवरी 2026'। बता दें कि ऋतिक रोशन औ सुजैन का तलाक हो चुका है, मगर दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता कायम है। रोशन परिवार के हर सेलिब्रेशन में सुजैन शिरकत करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें