अब तक इतना हुआ ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन
‘ओ रोमियो’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शाहिद कपूर की फिल्म ने एक हफ्ते में 47.10 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ये आंकड़े सैक्निल्क के मुताबिक हैं। वहीं फिल्म को क्रिटिक्स से भी मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही हो, लेकिन इस फिल्म को लेकर विशाल भारद्वाज का कहना है कि ये उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक होगी। फिलहाल देखना है कि आने वाले दिनों में ‘ओ रोमियो’ कैसा कलेक्शन कर पाती है।
यह खबर भी पढ़ेंः Toxic Teaser: ‘राया’ की दुनिया से हटा पर्दा, ‘टॉक्सिक’ का मच अवेटेड टीजर हुआ रिलीज; यश का दिखा दमदार अंदाज
विशाल भारद्वाज ने किया है निर्देशन
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित ‘ओ रोमियो’ हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। फिल्म में शाहिद कपूर ने उस्तरा का किरदार निभाया है, जबकि तृप्ति डिमरी अफ्शा की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, फरीदा जलाल और हुसैन दलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।