लंबे समय से चर्चाएं थी कि पारिवारिक समस्याओं और डेट्स न होने के कारण ऋतिक रोशन ने निर्माता करन जौहर की बहुचर्चित फिल्म ‘शुद्धि’ छोड़ दी। करन ने उन्हें फिल्म के लीड हीरो के रूप में साइन किया था।
इसके बावजूद ऋतिक फिल्म से अलग हो गए। अब करन हीरो की नए सिरे से तलाश कर रहे हैं। लेकिन इधर सूत्र ऋतिक के फिल्म में काम न करने का कुछ और ही कारण सामने लेकर आए हैं।