फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन: गर्लफ्रेंड सबा आजाद के जन्मदिन पर एक्टर ने लुटाया प्यार, दिलचस्प कहानी के साथ किया मोहब्बत का इजहार

Sun, 01 Nov 2026 01:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Hrithik Roshan: ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का आज 40वां जन्मदिन है।
  • इस मौके पर अभिनेता ने सबा के लिए एक प्यार भरी पोस्ट लिखी है।
  • अभिनेता ने पोस्ट में सबा की कई तस्वीरें और कई वीडियो भी शेयर किए हैं।
विज्ञापन
ऋतिक, सबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले पांच वर्षों से रिश्ते में हैं। यह कपल सार्वजनिक तौर से अपने प्यार का इजहार करता है। दोनों एक साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हैं। 1 अक्तूबर को अपने रिश्ते के पांच साल पूरे होने का जश्न मनाने के बाद, अब ऋतिक ने सबा के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक बहुत ही प्यारा नोट लिखा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सबा, ऋतिक - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
सबा को लेकर क्या बोले ऋतिक? 
एक नवंबर को सबा 40 साल की हो गईं। ऋतिक ने उनके जन्मदिन पर लिखा 'किसी ने मुझसे तुम्हारे बारे में पूछा। मैंने कहा कि मैं तुम्हारे बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि यह मेरे लिए बहुत अनमोल है। जब उन्होंने जोर देकर पूछा, तो मैंने कहा, 'अच्छा, ऐसा सोचो- मान लो मुंबई से किसी दूर की जगह जाने के लिए दो फ्लाइट के विकल्प हों। एक सीधी फ्लाइट हो, जो बहुत आसान और सुविधाजनक हो!'

ऋतिक ने आगे लिखा 'दूसरी फ्लाइट ऐसी हो जो 8 अलग-अलग शहरों से होकर जाए, जहां हर जगह घंटों का इंतजार करना पड़े, इस बात का भी डर हो कि शायद अगली कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाए। अगर बात तुम्हारे साथ की हो, तो मैं दूसरा विकल्प चुनूंगा। जानबूझकर। हर बार।'

ऋतिक ने आगे लिखा 'क्योंकि तुम्हारे साथ, सबा हर मामूली पल, हर इंतजार, हर बार जब हम तय रास्ते से थोड़ा भटकते हैं, तो वह सब अपने आप एक रोमांचक सफर में बदल जाता है। चलो कुछ रोमांचक करते हैं। हमारी जिंदगी भर की लंबी यात्राओं और लंबे इंतजारों के नाम। आई लव यू। हैप्पी बर्थडे!'

ऋतिक, सबा - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक का सबा के साथ रिश्ता कैसे सामने आया?
बता दें कि इस कपल ने 2022 में अपने रिश्ते को सबके सामने जाहिर किया था। तब से उन्हें अक्सर फैमिली गेट-टुगेदर और पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा जाता रहा है। ऋतिक और सबा के डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब 2022 में उन्हें मुंबई में एक साथ देखा गया। इसके बाद उनका रिश्ता और ज्यादा लोगों के सामने तब आया, जब दोनों करण जौहर के 50वें जन्मदिन के जश्न में एक साथ पहुंचे। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे पहुंचे थे। इस तरह साथ दिखने को उनके रिश्ते की पहली बड़ी सार्वजनिक पुष्टि माना गया। 
विज्ञापन

सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : एक्स
ऋतिक और सुजैन का रिश्ता
  • सबा के साथ रिश्ते में आने से पहले, ऋतिक की शादी सुजैन खान से हुई थी।
  • इस जोड़े ने साल 2000 में शादी की थी और 2014 में अलग हो गए थे।
  • ऋतिक और सुजैन अपने बेटों, रेहान और रिदान रोशन की परवरिश की जिम्मेदारी मिलकर निभाते


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें