बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के फैन्स की वैसे तो दुनियाभर में कमी नहीं हैं, लेकिन हाल ही में उनकी एक फैन ने सबको चौंका दिया। अपनी इस फैन की वजह से ऋतिक रोशन इस कदर परेशान हैं कि हैं कि उन्होने खुद ही ट्वीट के जरिये पूछा, 'डियर लेडी, तुम कौन हो और क्यों झूठ बोल रही हो?'
दरअसल मामला ये है कि साउथ इंडियन एक्ट्रेस एंजिला क्रिस्लिंस्की का डीएनए में एक इंटरव्यू लिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ दो विज्ञापन किए हैं और कैसे ऋतिक रोशन ने उनके करियर में सही चीजें चुनने के लिए उनकी मदद की है।
एंजिला ने अपने इंटरव्यू में कहा कि ऋतिक रोशन उसे अपनी एक फिल्म में लेने की भी प्लानिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं ऋतिक रोशन को अपना गुरु मानती हूं और इसलिए उन्हें सारी बातें बताती हूं. मैं उनके साथ दुबारा काम करना चाहती हूं लेकिन ऐसा कब होगा यह पता नहीं.'
इस बात का पता चलने पर ऋतिक रोशन ने एक ट्वीट किया और पूछा, 'डियर लेडी, तुम कौन हो और क्यों झूठ बोल रही हो?'
My dear lady, who are you and why are u lying. pic.twitter.com/xydPrKr8nH
— Hrithik Roshan (@iHrithik) April 4, 2017