लाखों में सिमटी 'वॉर 2' की कमाई
फिल्म 'वॉर 2' ने ओपनिंग डे पर 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन 15 अगस्त पर 57.85 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह फिल्म का पहला सप्ताह शानदार रहा और फिल्म 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन गई। पहले हफ्ते फिल्म की कमाई 204.25 करोड़ रुपये रही थी। दूसरे हफ्ते से कलेक्शन में गिरावट दर्ज होनी शुरु हुई। दूसरे वीक में फिल्म का टोटल कलेक्शन सिर्फ 27 करोड़ रुपये रहा। कल शुक्रवार को 16वें दिन 'वॉर 2' ने 65 लाख रुपये कमाए थे। आज की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।
War 2 Movie Review: ग्लैमर और स्टार पावर में टॉप पर कहानी, ट्विस्ट और इमोशन में फ्लॉप; ऋतिक और NTR का बेजान शो
250 करोड़ क्लब में एंट्री करने से कोसों दूर 'वॉर 2'
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर 2' की कमाई लाखों में सिमट चुकी है। आज शनिवार को 17वें दिन खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'वॉर 2' ने सिर्फ 82 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका टोटल कारोबार 232.72 करोड़ रुपये है। 250 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने में इसे मशक्कत करनी पड़ रही है।
300 करोड़ क्लब में एंट्री की ओर बढ़ी 'कुली'
आज 17वें दिन 'कुली' की कमाई में इजाफा दर्ज हुआ है। फिल्म ने आज शनिवार को 2.53 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 275.73 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का अगला लक्ष्य अब 300 करोड़ क्लब में एंट्री करना है। बता दें कि फिल्म में नागार्जुन, उपेंद्र, आमिर खान, सत्यराज, श्रुति हासन जैसे कलाकार भी हैं।