ऋतिक रोशन, काइली जेनर, किम कार्दशियन
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसा था ऋतिक का आउटफिट?
इस मौके पर ऋतिक रोशन ने एक शानदार, पूरी तरह से काले रंग का कस्टम-टेलर सूट पहना। उनका लुक सादा होने के बावजूद काफी स्टाइलिश था, जिसने रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा।
15वें साल इन सेलेब्स ने की अध्यक्षता
'2026 LACMA आर्ट + फिल्म गाला' की सह-अध्यक्षता ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो और LACMA की ट्रस्टी ईवा चाउ ने की। ये दोनों लगातार 15वें साल इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। 2011 में इस गाला की शुरुआत के बाद से ही, वे हर साल इसके सह-अध्यक्ष रहे हैं।
ये कलाकार भी रहे मौजूद
किम कार्दशियन और काइली जेनर ने भी अपने फैशन सेंस से सबका ध्यान खींचा। गाला में जूलिया गार्नर, सलमा हायेक, अन्या टेलर-जॉय, एंड्रयू गारफील्ड और मिशेल योह नजर आईं।
क्या है '2026 LACMA आर्ट + फिल्म गाला'?
- लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट (LACMA) की तरफ से हर साल आयोजित किया जाने वाला एक प्रोग्राम है।
- इस कार्यक्रम का मकसद संग्रहालय के क्यूरेटरियल प्रोग्रामिंग में फिल्म को जगह देना है।
- इसके अलावा इसके प्रदर्शनी, संग्रह और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए धन जुटाना है।