फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक को सोते जागते कभी नहीं भूलता आनंद का किरदार, वैनिटी वैन से अब भी नहीं हटाई ये खास निशानी

Wed, 13 Nov 2019 07:26 AM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
super 30 - फोटो : social media
विज्ञापन

साल की दो मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले ऋतिक रोशन अब भी अपने फिल्म सुपर 30 के किरदार से बाहर नहीं आ पाए हैं। इस फिल्म के जुड़ी उनकी यादें उनके आसपास दिख ही जाती हैं और यहां तक कि उन्होंने अपनी वैनिटी वैन की एक दीवार पर बनी गणित के सूत्रों को समझने के लिए बनी दीवार को ज्यों का त्यों बरकरार रखा है।

विज्ञापन


शूटिंग के बीच खाली वक्त बिताने के लिए या लोगों से मुलाकात करने के लिए हर बड़े सितारे के पास एक खास गाड़ी यानी वैनिटी वैन होती है। इस गाड़ी को अंदर से किसी घर की तरह बनाया जाता है जिसमें बेडरूम, मीटिंग रूम, किचन, बाथरूम, टॉयलेट सब कुछ होता है। ऋतिक ने सुपर 30 की शूटिंग के दौरान अपनी इस वैन की एक दीवार को नए सिरे बनवाया था। जो कोई भी उनकी वैनिटी वैन में कदम रखता है, यह विशेष दीवार उसका ध्यान अवश्य आकर्षित करती है। इस दीवार की एक खास फोटो हम आपके लिए लाए हैं।

यह दीवार अब भी वैसी ही है। सुपर 30 ऋतिक के दिल के कितनी करीब रही है, वह इसे देखकर समझा जा सकता है। फिल्म अपनी मजबूत और प्रभावशाली कहानी के लिए देशभर में प्रशंसा बटोर चुकी है और ऋतिक को भी उनके किरदार के लिए प्रशंसकों द्वारा बेहद सराहा गया। सुपर 30 में अपने साधारण लुक के बाद ऋतिक को फिल्म वॉर के लिए कठिन ट्रांस्फोर्मेशन से गुजरना पड़ा था और आनंद से कबीर में उनके परिवर्तन ने सम्पूर्ण दुनियां को चौंका दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें