फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रितिक दिखेंगे टॉम क्रूज की 'नाइट एंड डे' के रीमेक में

Wed, 26 Sep 2012 11:39 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों इंडस्ट्री जहां पूरी तरह से साउथ की फिल्मों के गिरफ्त में हैं। वहीं अभिनेता रितिक रोशन हमेशा की तरह लीक से हटकर हॉलीवुड़ फिल्म के रिमेक से जुड़ने वाले हैं। खबरों की मानें तो रितिक टॉम क्रूज की हॉलीवुड फिल्म 'नाइट एंड डे' के ऑफिशियल रिमेक में नजर आएंगे।
विज्ञापन


यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। जो रोमांस और कॉमेडी के अलावा एक्शन से लबरेज होगी। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म से रितिक रोशन की जुड़ने की वजह इसकी अच्छी स्क्रिप्ट और एक्शन जॉनर का होना ही है। 'अग्निपथ' की सफलता के बाद रितिक का लगाव इस जॉनर से ज्यादा बढ़ गया है।

उनकी फिल्म 'कृष 2' में भी जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म की शूटिंग के बाद ही रितिक 'नाइट एंड डे' से जुड़े । इस फिल्म का निर्देशन 'अंजाना अंजानी' फेम सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म में टॉम क्रूज के साथ कैमरुन डियाज परदे पर नजर आयी थी लेकिन अब तक हिंदी रिमेक में रितिक की कोस्टार का नाम निश्चित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें