फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग ऋतिक रोशन ने बिताई म्यूजिकल शाम, साथ में किया डांस

Sun, 05 Oct 2025 01:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Girlfriend Saba Azad: ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रंड सबा आजाद के साथ एक प्यारी तस्वीर और डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस पोस्ट में वह दोनों म्यूजिकल इवनिंग का मजा लेते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
ऋतिक रोशन और सबा आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपने दोस्तों संग एक साथ धमाकेदार शाम बिताई। वे अभिनेता राहुल खन्ना और कुणाल कपूर की पत्नी नैना बच्चन के साथ नजर आए। शाम संगीत और डांस से भरी रही।
विज्ञापन
Trending Videos

ऋतिक रोशन का पोस्ट
ऋतिक ने आज 5 अक्तूबर को इंस्टाग्राम की स्टोरी पर सबा, राहुल और नैना के साथ एक फोटो शेयर की। चारों कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए नजर आए। कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, 'दिग्गज @buenavistaallstars के साथ एक शाम।' फिर ऋतिक को स्टेज पर डांस करते देखा गया। उन्होंने लिखा, 'संगीत से प्यार करने वालों के बीच डांस करने जैसा कुछ नहीं।'
 

बुएना विस्टा क्या है
बुएना विस्टा सोशल क्लब एक मशहूर क्यूबा संगीत ग्रुप है। इसे 1996 में बनाया गया था। इसका नाम हवाना शहर के एक पुराने क्लब से लिया गया, जो 1940 के दशक में बहुत पॉपुलर था। इसी शो पर एक साथ ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग नजर आए।

ऋतिक का हालिया पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋतिक और सबा का रिश्ता 2022 में करण जौहर के बर्थडे पार्टी में पब्लिक हुआ। तब से वे इवेंट्स, छुट्टियों और सोशल मीडिया पर साथ नजर आते हैं। उनका रिश्ता प्यार और सपोर्ट से भरा है। 1 अक्तूबर को ऋतिक और सबा ने अपने रिश्ते के चार साल पूरे किए। ऋतिक ने सबा के साथ कई रोमांटिक फोटो शेयर कीं। फोटो में वे डिनर डेट पर, घूमते और खूबसूरत जगहों पर मजे लेते दिखे। कैप्शन में लिखा, 'तुम्हारे साथ जिंदगी जीना अच्छा लगता है... चौथे साल की बधाई।'
विज्ञापन

ऋतिक का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो, ऋतिक हाल ही में फिल्म 'वॉर 2' में दिखे। यह 2019 की 'वॉर' का सीक्वल है। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन फिल्म में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, आशुतोष राणा और जूनियर एनटीआर ने भी अहम भूमिका निभाई है। कहानी एक पूर्व जासूस कबीर की है, जो खतरनाक हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने धूमधाम से मनाया अपना 47वां जन्मदिन, देखिए कौन-कौन हुआ जश्न में शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें