फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन के साथ दोनों बेटों ने किया जबरदस्त डांस, फैंस हुए फिदा; यूजर्स बोले-अच्छी चीजें विरासत में मिली हैं

Wed, 24 Dec 2025 12:01 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hrithik Roshan Viral Dance Video: ऋतिक रोशन अपने कजिन ईशान रोशन की शादी में शामिल हुए। इस शादी के फंक्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। एक वीडियो में ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों के साथ स्टेज पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन
ऋतिक रोशन ने बेटों संग किया डांस - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन तो डांस में मास्टर हैं, यही हुनर उनके बेटों के अंदर भी है। ऋतिक के कजिन ईशान रोशन की शादी से वायरल हुए वीडियो में एक्टर और उनके दोनों बेटे जमकर डांस कर रहे हैं। दोनों बेटे ऋतिक रोशन की ताल से ताल मिला रहे हैं। 

 
विज्ञापन

‘इश्क तेरा तड़पावे’ गाने पर किया डांस 
वायरल वीडियो में ऋतिक अपने बेटों के साथ ‘इश्क तेरा तड़पावे’ गाने पर डांस कर रहे हैं। इनका डांस देखकर शादी में मौजूद लोगों खूब शोर मचा रहे हैं, तालियां बजा रहे हैं। स्टेज पर ऋतिक और उनके बेटों के साथ गर्लफ्रेंड सबा आजाद भी नजर आईं। वह पीछे खड़ी होकर डांस कर रही थीं। 

यूजर्स ने वीडियो पर दिया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर ऋतिक और उनके बेटों के डांस वाला वीडियो देखकर फैंस, यूजर्स ने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऋतिक रोशन के बेटों को विरासत में सभी सही चीजें मिली हैं।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'इसे थिएटर में लगवा दो, मैं देखने आ जाऊंगा।' एक अन्य फैन लिखा, ' रोशंस सिर्फ डांस नहीं करते, वे स्टेज पर आग लगा देते हैं। ईशान रोशन की शादी में वे सच में शोस्टॉपर थे।'
विज्ञापन


 



ऋतिक रोशन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे फिल्म 'वॉर 2' में नजर आए। अब वह फिल्म 'कृष 4' की तैयारियों में व्यस्त हैं। ऋतिक अब डायरेक्शन में भी हाथ आजमाएंगे। वह फिल्म 'कृष 4' को निर्देशित करेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें