ऋतिक रोशन इन दिनों आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजोदडो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो हाल ही में कंधे की चोट से भी परेशान रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'बैंग बैंग' भी पिछले साल आई थी। इसके बाद उनकी फिल्म का इंतजार है।
लेकिन इन सबके बीच ट्विटर ने ऋतिक बडी़ खुशी दी है। ऋतिक रोशन के ट्विटर पर अब एक करोड़ फॉलोवर हो गए हैं। ऋतिक ने ट्वीट करके इस पर खुशी जाहिर की है। साथ ही बॉलीवुड अभिनेता ने प्रशंसकों का शुक्रिया भी अदा किया है।
ये है एक करोड़ फॉलोवर्स के बाद ऋतिक का ट्वीट
Oye! I crossed 10 mil. Just realised. How wonderful. Thanks guys, u all r my biggest inspiration n my deepest reason 2 be n serve at my best— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 27, 2015