फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फिल्म के लिए रितिक को चाहिए तीस करोड़

Thu, 29 Nov 2012 10:12 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यशराज बैनर की 'एक था टाइगर' के लिए सलमान खान ने 27 करोड़ रूपये मेहनताने के तौर पर लिए थे। यह अब तक किसी भी बॉलीवुड स्टार को मिलने वाली सबसे ज्यादा फीस थी। रितिक रोशन ने सलमान खान का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रितिक ने सिद्धार्थ आनंद की हॉलीवुड फिल्म 'नाइट एंड डे' के लिए 30 करोड़ की डिमांड की है। अपने छह
विज्ञापन


साल के कैरियर में रितिक ने दूसरी बार अपना मेहनताना बढ़ाया है। इससे पहले 2006 में उन्होंने अपनी फीस 20 प्रतिशत तक बढ़ाई थी लेकिन इस बार उन्होंने अपने मेहनताने में 50 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है. सूत्रों की है। सूत्रों की माने तो रितिक ने अपनी फीस में जबरदस्त इजाफा अपनी पिछली रिलीज फिल्म 'अग्निपथ' की सफलता की वजह से किया है।

रितिक फिलहाल अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'कृष 3' की शूटिंग में मशरूफ हैं जिसके बाद वे इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। 'नाइट एंड डे' फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें