फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद ऋतिक लेकर आए पार्टी डांस नंबर, दर्द भरे नगमे गाने वाले अरिजीत ने गाया 'घुंघरू'

Mon, 02 Sep 2019 07:36 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
war film - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अगर आप ऋतिक रोशन के फैन हैं तो क्या आपको याद है कि हिंदी सिनेमा के सुपर डांसर माने जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन के किसी डांस नंबर पर आपने आखिरी बार कब ठुमके लगाए थे? या फिर उनके किसी डांस स्टेप्स की पार्टियों या बरातों में नकल उतारी थी? नहीं ना। ऐसा होगा भी कैसे क्योंकि ऋतिक रोशन की सुपर 30, काबिल या मोहेनजो दारो जैसी फिल्मों में ऐसा कोई मौका आया ही नहीं लेकिन अपने चाहने वालों की एक पार्टी डांस नंबर की दिली तमन्ना ऋतिक पूरी करने जा रहे हैं अपनी नई फिल्म वॉर में। 

विज्ञापन


जी हां, यशराज फिल्म्स के सूत्रों के मुताबिक ऋतिक रोशन और वाणी कपूर 'वॉर' के पहले गाने में ही अपने तड़कते भड़कते अंदाज से धमाल मचाने जा रहे हैं। जिन लोगों ने भी ये गाना देखा है वे मान रहे हैं कि ये साल का सबसे बड़ा पार्टी ट्रैक हो सकता है। घुंघरू नाम के इस पार्टी एंथम में हिंदी सिनेमा के बेस्ट डांसिंग सुपरस्टार ऋतिक और अपने नृत्य कौशल के लिए मशहूर वाणी को जमकर पार्टी करते दिखाई देंगे।

सोने पर सुहागा ये है कि आमतौर पर दर्द भरे नगमों के लिए मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने ये पार्टी डांस नंबर गाया है और इस गाने में उन्हें साथ मिला है मशहूर गायिका शिल्पा राव का। इस बारे में जिक्र चलने पर फिल्म वॉर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बताते हैं, 'हम पहले ही दिन से तय कर चुके थे कि हमारी फिल्म का पार्टी एंथम 'घुंघरू' अरिजीत ही गाएंगे। ऋतिक के लिए अरिजीत का डांस नंबर गाना फिल्म की बहुत बड़ी यूएसपी है और अरिजीत ने गाया भी इसे बहुत ही शानदार तरीके से है। शिल्पा ने फिल्म बचना ऐ हसीनों में खुदा जाने गाकर तमाम पुरस्कार अपनी झोली में डाल लिए थे और तभी से वह मेरी हर फिल्म में गा रही हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें