ऋतिक रोशन और सुजैन खान क्या अपने बच्चे के लिए एक बार फिर साथ होंगे। ऋतिक शिमला से लौट रहे हैं।
पिछले साल दिसंबर में ऋतिक रोशन का सुजैन खान के साथ तलाक हो गया था। इसके बाद वह किसी भी कार्यक्रम और किसी भी रूप में एक-दूसरे के सामने नहीं पड़े।
अब वह अपने बच्चों के लिए एक साथ दिख सकते हैं। मौका होगा ऋतिक-सुजैन के बच्चे के स्पोर्ट्स डे का।
इसी महीने स्कूल में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए ऋतिक और सुजैन दोनों ही एक साथ यहां पहुंच सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार ऋतिक इन दिनों शिमला में हैं। वह भी अपने शेड्यूल से छुट्टियां लेकर यहां आ सकते हैं।
अलगाव के बाद यह पहला मौका होगा जब ऋतिक और सुजैन एक साथ नजर आएंगे।