फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक पर भारी न पड़ जाए जल्दबाजी

Thu, 01 Aug 2013 11:14 AM IST
मुबई /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेन सर्जरी के बाद ऋतिक रोशन के लिए आराम बेहद जरूरी है। डॉक्टरों ने ऋतिक को  साफ कह रखा है कि वे कुछ महीने पूरी तरह आराम करें। न शूटिंग में भागीदारी करें और न ही शूटिंग से संबंधित कोई तनाव मोल लें। लेकिन ऋतिक डॉक्टर की सलाह की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऋतिक ने अभी शूटिंग करने से तो दूरी बनाई हुई है, परंतु उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'कृष 3' के पोस्ट प्रोडक्शन पर मेहनत करनी शुरू कर दी है। वे अपनी इस सुपर हीरो फिल्म को बेहतर बनाने के लिए बहुत ज्यादा चिंतित नजर आ रहे हैं।

यही वजह है कि उन्होंने जुहू के अपने घर से अंधेरी स्थित यशराज स्टूडियो जाना शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अलावा ऋतिक के दोस्तों ने भी उन्हें मेहनत करने से मना किया है, लेकिन उनका कहना है कि वे कोई शारीरिक या मानसिक थकान का काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें