फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजैन-ऋतिक के तलाक में अर्जुन की भूमिका?

Sat, 14 Dec 2013 03:12 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक-सुजैन के तलाक में अर्जुन रामपाल का नाम घसीटा जा रहा है। इस पर सच्चाई तो जानते चलिए।
विज्ञापन


अर्जुन रामपाल परेशान हैं। शादी ऋतिक रोशन और सुजैन खान की टूटी है और वह बेकार ही बदनाम हुए जा रहे हैं। शुक्रवार को बॉलीवुड के इस हाई प्रोफाइल जोड़े के अधिकृत रूप से अलग हो जाने की खबरों के बीच अर्जुन सुर्खियों में आ गए हैं।

मीडिया में आई कई खबरों में ऋतिक-सुजैन के अलगाव के अनेक कारण गिनाए जा रहे हैं। जिसमें ऋतिक के अतीत को खंगालते हुए करीना कपूर और मैक्सिकन अभिनेत्री बारबरा मोरी का नाम तो लिया ही जा रहा है, अचानक सुजैन की अर्जुन रामपाल की नजदीकियों पर चर्चा होने लगी है।
विज्ञापन


मीडिया में अटकलें तेज हैं कि सुजैन अपने प्रति ऋतिक की बेरुखी से पिछले कुछ वर्षों से परेशान चल रही थीं और ऐसे में उन्हें अर्जुन का सहारा मिला। फिल्मी दुनिया के सूत्र यहां तक कह रहे हैं कि अर्जुन और सुजैन की नजदीकियां इतनी बढ़ चुकी हैं कि अब तलाक के बाद वे अपने रिश्ते को एक नए स्तर तक ले जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि अर्जुन शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी, पूर्व मॉडल मेहर जेसिया सुजैन की करीब दोस्त हैं।

मीडिया में आ रही खबरों से अर्जुन विचलित हैं। इस समय वे दुबई में हैं और किसी तरह की अटकलों का जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि मीडिया के लोग लगातार उनसे संपर्क करने को कोशिश कर रहे हैं, ताकि सुजैन के साथ नजदीकी के मुद्दे पर बात कर सकें। परंतु अर्जुन का कहना है कि वह बकवास सवालों का जवाब नहीं देना चाहते हैं।

बॉलीवुड में ऋतिक और अर्जुन दोनों से करीबी दोस्ती रखने वालों का कहना है कि यह अटकलें ठीक नहीं हैं। अर्जुन और मेहर दोनों ही सुजैन के अच्छे दोस्त हैं। सुजैन के परिवारवाले इस मुद्दे पर रामपाल दंपति से बात तक कर चुके हैं।

इस बात की चर्चा है कि ऋतिक से पूरी तरह से अलग होने का फैसला लेने से पहले इस महीने की शुरुआत में सुजैन ने अर्जुन और मेहर से उनके घर में बैठ कर लंबी बातचीत की थी। सूत्रों की मानें तो अर्जुन और मेहर दोनों इस बात से परेशान हैं कि उनके अच्छे दोस्त, ऋतिक और सुजैन के बीच तलाक की नौबत गई है।

परेशान है रामपाल दंपत्ति

रामपाल दंपति के करीबियों के अनुसार दोनों मानते हैं कि ऋतिक और सुजैन के बीच जो कुछ हो रहा है वह सही नहीं है। वे दोनों ही समझदार हैं और उन्हें पता है कि उनके लिए सही और गलत क्या है। ऐसे में किसी को हक नहीं बनता कि उनके मामले में हस्तक्षेप करे। उनका मानना है कि इस समय ऋतिक और सुजैन को अकेला छोड़ दिया जाना चाहिए क्योंकि दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी हैं और उन्हें तय करना है कि भविष्य में वे कैसे अपने टूटे संबंधों का असर इन बच्चों पर नहीं पड़ने देंगे।

वहीं शुक्रवार को ऋतिक की तरफ से आए सार्वजनिक वक्तव्य के बाद सुजैन ने भी मीडिया से कहा है कि हम दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए अब भी सम्मान की भावना है। जो भी फैसला है वह हम लोगों ने बहुत सोच-समझ कर लिया है। हम दो शानदार बच्चों के अभिभावक भी हैं और हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी रक्षा करें, उनकी अच्छे से देखभाल करें।
विज्ञापन


हम भविष्य में निश्चित रूप से ऐसा करेंगे। लेकिन इस वक्त हमें प्राइवेसी की जरूरत है। बेहतर होगा मीडिया हमें अकेला छोड़ दे। लेकिन इन तमाम बातों के बीच अर्जुन रामपाल नहीं समझ पा रहे हैं कि अपनी स्थिति का मीडिया में कैसे बयान करें?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें