फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन: अभिनेता के परिवार से कैसा था सोनिया गांधी का रिश्ता? कांग्रेस नेता ने अपनी किताब में किया जिक्र

Tue, 10 Nov 2026 09:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सोनिया गांधी से अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंशराय बच्चन ने एक जरूरी बात कही थी।
  • कांग्रेस नेता बिग बी के घर पर रुकी थीं। उस वक्त उनकी मां ने उनका ख्याल रखा था।
  • सोनिया ने अपनी किताब में बताया है कि अमिताभ के पिता कैसे दिखते थे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'इस देश में आप असल में क्या हैं, यह मायने नहीं रखता; लोग आपको क्या समझते हैं, यह मायने रखता है।' मशहूर हिंदी कवि और अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन ने एक बार सोनिया गांधी से यह बात कही थी। उस समय सोनिया गांधी राजीव गांधी से शादी करने से पहले, बच्चन परिवार के घर पर रुकी हुई थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

अमिताभ बच्चन ने सोनिया को  रिसीव किया
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में बच्चन परिवार के साथ अपने उस समय का जिक्र किया है, जब वह पहली बार भारत आई थीं। वह राजीव के साथ रहना चाहती थीं। 13 जनवरी 1968 की सुबह 5:15 बजे जब वह नई दिल्ली पहुंचीं, तो उन्हें लेने के लिए राजीव, उनके भाई संजय और उनके दोस्त अमिताभ बच्चन आए थे, जो बाद में बॉलीवुड के सुपरस्टार बने।

सोनिया गांधी, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ के घर पर रुकीं सोनिया
वह किताब में लिखती हैं, 'मैं बहुत थकी हुई और हैरान थी लेकिन राजीव को देखते ही मेरा सारा डर और थकान गायब हो गई। मैं खुशी के मारे कुछ बोल ही नहीं पाई। हम घने अंधेरे में एक संकरी सड़क से होते हुए '13, विलिंगडन क्रेसेंट' पहुंचे, जो अमित (अमिताभ बच्चन) के माता-पिता का घर था। वहां मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन और उनकी पत्नी तेजी बच्चन थीं, जिनके साथ मेरा रुकना तय हुआ था।'

अमिताभ की मां ने लगाया गले
सोनिया गांधी बताती हैं कि बच्चन परिवार, इलाहाबाद के दिनों से ही इंदिरा गांधी का पारिवारिक मित्र था। वह लिखती हैं, 'छोटी कद-काठी वालीं श्रीमती बच्चन ने जैकेट और पैंट पहनी हुई थी। सिर पर फ्रेंच स्टाइल का स्कार्फ बांध रखा था। उन्होंने बरामदे में बहुत प्यारी मुस्कान के साथ मेरा स्वागत किया और मुझे गले लगा लिया। मुझे तुरंत ही राहत और तसल्ली महसूस हुई। वह मेरे लिए एक मां की तरह बन गईं। हमेशा मेरी मदद करने, मुझे सिखाने और सही सलाह देने के लिए तैयार रहने वालीं। जल्द ही मुझे घर के दाईं ओर, उनके कमरे के बगल वाले कमरे में ले जाया गया।

अमिताभ बच्चन-पिता हरिवंशराय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
किस तरह दिखते थे अमिताभ के पिता?
गांधी ने मशहूर हिंदी कवि के बारे में अपनी पहली छाप साझा करते हुए कहा, 'वब थोड़े झुके हुए थे, शॉल ओढ़े हुए थे, चश्मा पहने हुए थे और उनके घने, लहरदार बाल थे। वह मुझे किसी कहानी की किताब के किसी पात्र जैसे लग रहे थे। उन्होंने भी एक प्यारी सी मुस्कान के साथ मेरा स्वागत किया, कुछ शब्द कहे और धीरे-धीरे आगे बढ़ गए।'

सोनिया की खुली नींद
बच्चन परिवार के साथ बिताए कुछ पलों को याद करते हुए, गांधी बताती हैं कि सुबह-सुबह, खिड़की के बाहर बजरी पर किसी के चलने की आहट से उनकी नींद अचानक खुल जाती थी। उन्होंने लिखा 'मेरी खिड़की के इतने करीब कौन हो सकता है? वह तो बस अंकल बच्चन थे, जो सुबह-सुबह घर के चारों ओर टहल रहे होते थे। फिर, जैसे ही मुझे दोबारा नींद आती, एक लंबी और तेज गूंजती आवाज से मेरी नींद फिर खुल जाती। यह अंकल बच्चन थे जो देवताओं को जगाने के लिए शंख बजा रहे थे और उसके बाद उनकी पूजा की घंटी बजने लगती थी।'

अमिताभ बच्चन - फोटो : एएनआई
सोनिया से अमिताभ के पिता ने क्या कहा?
गांधी ने कहा 'हालांकि मैंने कई वर्षों तक अंग्रेजी पढ़ी थी, फिर भी मैं इसे धाराप्रवाह नहीं बोल पाती थी और न ही मुझे भारतीय अंग्रेजी का लहजा समझ आता था। अंकल बच्चन कभी-कभी मुझे थोड़ी-बहुत हिंदी सिखा देते थे, लेकिन इतनी नहीं कि मैं अपनी बात ठीक से समझा सकूं। अपनी छोटी-छोटी दोस्ताना बातचीत के दौरान, वह कभी-कभी कोई बात कहते हुए मुझे आगाह कर देते थे: 'सोनिया बेटी, तुम्हें यह पता होना चाहिए कि इस देश में तुम असल में क्या हो, यह मायने नहीं रखता; मायने यह रखता है कि लोग तुम्हें क्या समझते हैं।' उनकी इस चेतावनी से मैं हमेशा सोच में पड़ जाती थी।'
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने अमिताभ के पिता को किया याद
गांधी ने कहा 'ऐसा कई बार हुआ कि राजीव मुझे वापस छोड़कर जाते, तो मैं चुपचाप रो पड़ती और मुझे अपने घर और परिवार की बहुत याद आती। राजीव मुझे तसल्ली देने की कोशिश करते। लेकिन बाद के वर्षों में मुझे बच्चन अंकल की बातें याद आईं। वह कितने सही थे। एक कवि और संवेदनशील इंसान, जिन्होंने खुद जनता के बदलते मिजाज को करीब से देखा था।' 

सोनिया गांधी ने हरिवंश राय बच्चन और उनकी पत्नी तेजी को अपने अस्थायी अभिभावक के रूप में भी याद किया। जब वह भारत आईं, तब उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है, ऐसे में वे ही उनके साथ खड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें