सेट पर घंटों बजा गाना
उन्होंने आगे बताया कि निर्देशक शाद अली ने घंटों तक गाना बजाए रखा, जिससे सेट एक जबरदस्त डांस पार्टी में बदल गया। शाद ने कुछ ऐसे ही नैचुरल पलों को कैमरे में कैद किया और बाद में उनमें से कुछ पलों को फाइनल गाने में शामिल किया। अभिषेक बच्चन ने कहा 'असल में, शाद ने बस गाना बजा दिया और हम लगभग चार घंटे तक डांस पार्टी करते रहे। उन्होंने असल में उस गाने के लिए बहुत सारे शॉट्स लिए थे, जिनमें हम बस मजा कर रहे थे और सेट पर मस्ती-मजाक कर रहे थे। सच कहूं तो, यह गाना एक 'कल्ट क्लासिक' बन गया है। मुझे यह बहुत पसंद है। इसकी शूटिंग में बहुत मजा आया। यह बहुत अच्छी यादें और बहुत मजेदार अनुभव था।'