फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: ऋतिक रोशन के डांस करने की कैसे हुई शुरुआत? बिग बी ने केबीसी में साझा किया मजेदार किस्सा

Tue, 10 Dec 2024 09:17 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केबीसी 16 के मंच पर अमिताभ बच्चन प्रतियोगियों के साथ गेम शो खेलने के अलावा उन्हें बॉलीवुड स्टार से जुड़े मजेदार किस्से भी सुनाते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ऋतिक रोशन के डांस के बारे में बात की। 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन-ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों अमिताभ बच्चन ‘केबीसी 16’ में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं। इस गेम शो को दर्शक अमिताभ बच्चन के कारण ही पसंद करते हैं। ऐसा होने के पीछे उनकी स्टार पावर तो है ही, साथ ही वह प्रतियोगियों को शो में सहज रहने में मदद करते हैं। इसके लिए वह प्रतियोगियों से बात करते हैं, उन्हें बॉलीवुड के स्टार और अपने जीवन से जुड़े किस्से सुनाते हैं। हाल ही में केबीसी 16 के मंच पर अमिताभ बच्चन ने ऋतिक रोशन की डांसिंग स्किल पर बात की, साथ ही बताया कि उनके डांस करने की शुरुआत कैसे हुई?

विज्ञापन

अमिताभ ने ऋतिक के डांस को सराहा 
शो के एक प्रतियोगी को अमिताभ बच्चन ऋतिक रोशन के बारे में बता रहे थे। अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘वह बहुत ही सिंपल इंसान हैं। साथ ही जब वह डांस करते हैं, तो ऐसा लगता है कि उनके शरीर में कोई हड्डी ही नहीं है। लेकिन वह पूरी लय में नाचते हैं।’ 

 

बताया कब से करते हैं डांस 
अमिताभ बच्चन आगे कहते हैं कि ऋतिक उनके सामने ही पैदा हुए। वह ऋतिक को बचपन से देख रहे हैं। ऋतिक और अभिषेक बच्चन भी अच्छे दोस्त हैं। अमिताभ बताते हैं, ‘ऋतिक हमारे घर आया करते थे, जब भी बर्थ डे पार्टी होती थी, गाना बजते ही ऋतिक रोशन डांस करने लगते थे। सोचिए, ऋतिक तब से डांस कर रहा है। हम हैरान हो जाते थे कि इतनी कम उम्र में इतना अच्छा डांस कैसे रहा है।बड़े होकर तो उनका डांस कमाल है।’

 

विज्ञापन

ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन भी अमिताभ के कायल 
जहां तक बात ऋतिक की है तो वह भी अमिताभ बच्चन के बहुत बड़े फैन हैं। ऋतिक ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में उनके बेटे का रोल किया। इस फिल्म में भी ऋतिक रोशन ने कमाल का डांस किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर, जया बच्चन जैसे नामी कलाकार भी शामिल रहे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें